Connect with us

आज की सुर्खियां

हारकर भी जीत गईं मनु भाकर, एनडीए के सहयोगी जातीय आरक्षण के ताजा आदेश से नाखुश

Published

on

देश की पांच बड़ी खबरें :

1- एससी-एसटी जातियों में क्रीमी लेयर के आदेश से नाखुश चिराग पासवान, बोले – आदेश की पुन: समीक्षा के लिए अलीप करेंगे।

2- वायनाड लैडस्लाइड में मरने वालों का आंकड़ा 361 हुआ, 206 लोग अब भी लापता, अंतिम पड़ाव पर सर्च ऑपरेशन

3- ओलंपिक : अनु भाकर तीसरे मेडल से चूकीं पर दो कास्य जीतकर रचा इतिहास, आर्चरी के क्वार्टर फाइनल में हार से भारत की मेडल की उम्मीद टूटी।

4- कांग्रेस ने उठाया सवाल- 2023 में 2.16 लाख भारतीयों का नागरिकता त्यागकर पलायन बता रहा देश की आर्थिक व कर स्थिति का गंभीर हाल

5- सुरक्षा बढ़ाने के लिए असम राइफल की दो बटालियन को मणिपुर से जम्मू तैनात करेगी केंद्र सरकार, एक दिन पहले बीएसएफ के उच्च अफसरों को हटाया गया था।

 

 विदेश की पांच बड़ी खबरें :

1- बांग्लादेश में फिर शुरू हुआ आरक्षण विरोधी प्रदर्शन, दो की मौत, 200 घायल। पीएम शेख हसीना के इस्तीफे की मांग भी शामिल।

2- ईरान का दावा- हमास नेता की हत्या में इस्तेमाल हुआ सात किलो विस्फोटक वाला रॉकेट, अमेरिका का भी हाथ।

3- इजरायल के लिए मध्य पूर्व में जंगी जहाज़ व विमानों को बढ़ाएगा अमेरिका। लेबनान में अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को निकलने को कहा।

3- इजरायली वायु सेना ने सीरिया में अल-दबा सैन्य एयरपोर्ट पर किया हमला।तुर्की एयरलाइंस ने ईरान के लिए जाने वाली सभी फ्लाइट्स निलंबित कीं

5- कमला हैरिस को चुना गया अमेरिकी राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, राष्ट्रपति डिबेट में ट्रंप के मुकाबले कमजोर पड़ने के बाद जो बाइडन को चुनाव की रेस से बाहर होना पड़ा था।

आज की सुर्खियां

शपथ ग्रहण के बाद राष्ट्रपति ट्रंप से पीएम मोदी की फोन वार्ता

Published

on

फाइल फोटो

देश की पांच बड़ी खबरें : 

1- शपथ ग्रहण के बाद ट्रंप से पीएम मोदी की पहली फोन वार्ता, जल्द अमेरिका में दोनों की मुलाकात संभव। व्हाइट हाउस का बयान- भारत हमसे ज्यादा हथियार खरीदे।

2-  कुंभ जा रहे श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंचने से उमड़ी भीड़, ट्रस्ट की अपील- 15-20 दिन तक न आएं अयोध्या।

3-  चुनाय आयोग का केजरीवाल को नोटिस, एक चुनावी मीटिंग मेें कहा था – ‘हरियाणा से बीजेपी वाले पानी में ज़हर मिलाकर दिल्ली भेज रहे हैं’

4- राहुल गांधी ने केजरीवाल पर शीशमहल में रहने व शराब घोटाला करने का आरोप लगाया, केजरीवाल ने नेशनल हेराल्ड के लिए राहुल को घेरा।

5- सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम को नौवीं बार मिली पैरोल, इससे पहले आम चुनाव व हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान मिली थी पेरोल।

 

विदेश की पांच बड़ी खबरें : 

1- रेलवे स्टेशन का एक हिस्सा गिरने से 15 लोगों की मौत के बाद शुरू हुए देशव्यापी प्रदर्शनों के दवाब में सर्बिया के प्रधानमंत्री मिलोस वुसेविक ने इस्तीफा दिया।

2- भारतीय मछुआरों को पकड़ने के लिए श्रीलंका की ओर से की गई फायरिंग में दो घायल, भारत ने कड़ा विरोध जताया।

3-  चीन की ऑर्टिफिशियल कंपनी डीपसिक के उदय के बाद अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने स्वदेशी कंपनियों को चेताया।

4- डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में विद्रोहियों के हमले के बाद मानवीय संकट गहराया, गैंग रेप की घटनाएं बड़ीं, सड़कों पर पड़े हैं घायल।

Continue Reading

आज की सुर्खियां

नजदीकी सहयोगी बनेंगे भारत-इंडोनेशिया

Published

on

The President of India & President of the Republic of Indonesia at Rashtrapati Bhavan

देश की पांच बड़ी खबरें : 

1-  भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री व साइबर सुरक्षआ वार्ता के लिए बनी सहमति, विदेश मंत्री स्तर की बैठक जल्द होगी

2-  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 76वें गणतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के तौर पर रहे मौजूद।

3- अरविंद केजरीवाल ने चुनावी रैली के दौरान ऐलान किया- अगर जीत गया तो मनीष सिसोदिया उपमुख्यमंत्री होंगे। 

4-  दिल्ली और आसपास के इलाकों में फरवरी महीने की शुरुआत में हो सकती है बारिश: मौसम विभाग

5-  उत्तराखंड निकाय चुनाव में बीजेपी का दबदबा, 11 में से 10 नगर निगम में जीत हासिल की।

 

विदेश की पांच बड़ी खबरें : 

1- विश्व स्वास्थ्य संगठन से अमेरिका को बाहर निकालने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप बोले- WHO में दोबारा शामिल होने पर विचार कर सकता हूं।

2-  इटली के जैनिक सिनर ने लगातार दूसरी बात जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन, जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को दी शिकस्त।

3-  काबुल: तालिबान सरकार के प्रमुख मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद ने ईरानी विदेश मंत्री से मुलाकात की।

4-  नाइजीरिया में जिहादी आत्मघाती अटैक, 27 सैनिकों की मौत: सेना 

5- नीदरलैंड्स के म्यूज़ियम से सोने की कलाकृतियां चोरी, विस्फोटक से चोरों ने बनाया था    

Continue Reading

आज की सुर्खियां

27 जनवरी को उत्तराखंड में लागू होगा कॉमन सिविल कोड

Published

on

https://www.freemalaysiatoday.com/category/world/2024/04/14/modis-bjp-promises-common-civil-code-ahead-of-polls/

देश की पांच बड़ी खबरें : 

1- मुंबई हमलों के दोषी तहव्वुर राणा को भारत लाया जाएगा, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दोषसिद्धि के खिलाफ दायर याचिका को खारिज करके प्रत्यर्पण की मंजूरी दी। 

2- 27 जनवरी को उत्तराखंड में लागू होगा कॉमन सिविल कोड, ऐसा करने वाला देेश का पहला राज्य बन जाएगा, पीएम मोदी रहेंगे मौजूद : राज्य सरकार 

3- गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने राष्ट्र के नाम संबोधन में एक देश-एक राष्ट्र को देश की स्थिरता बढ़ाने वाला बताया।  

4- इंजीनियरिंग की कोचिंग संस्था FIITJEE ने दिल्ली-NCR समेत कई शहरों में सेंटर बंद किए, मालिक समेत 12 पर केस दर्ज। 

5-  महाकुंभ के चलते असिस्टेंट प्रोफेसर, टीजीटी और पीजीटी भर्ती की लिखित परीक्षा की तारीखों में यूपीपीएससी ने बदलाव किया, सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना। 

 

विदेश की पांच बड़ी खबरें : 

1- ट्रंप ने पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) से तेल की कीमतों में कटौती की मांग की, कहा- इससे रुक जाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध। 

2-  इजरायल ने गाजा युद्ध विराम समझौते के तहत 70 फिलीस्तीनी कैदियों को मिस्र में रिहा किया।

3- यमन के हूती विद्रोहियों ने 153 युद्ध बंदियों को एकतरफा रिहा किया, रेड क्रॉस ने दी जानकारी।

4-  श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति राजपक्षे के बेटे को पुलिस ने भ्रष्टाचार के आरोप में किया गिरफ्तार।  

5-  यूरोपीय देश बेलारूस में आज होगा राष्ट्रपति चुनाव, साल 1994 से यहां चल रही है राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको की सरकार।

Continue Reading
Advertisement

Categories

Trending