Connect with us

आज की सुर्खियां

हारकर भी जीत गईं मनु भाकर, एनडीए के सहयोगी जातीय आरक्षण के ताजा आदेश से नाखुश

Published

on

देश की पांच बड़ी खबरें :

1- एससी-एसटी जातियों में क्रीमी लेयर के आदेश से नाखुश चिराग पासवान, बोले – आदेश की पुन: समीक्षा के लिए अलीप करेंगे।

2- वायनाड लैडस्लाइड में मरने वालों का आंकड़ा 361 हुआ, 206 लोग अब भी लापता, अंतिम पड़ाव पर सर्च ऑपरेशन

3- ओलंपिक : अनु भाकर तीसरे मेडल से चूकीं पर दो कास्य जीतकर रचा इतिहास, आर्चरी के क्वार्टर फाइनल में हार से भारत की मेडल की उम्मीद टूटी।

4- कांग्रेस ने उठाया सवाल- 2023 में 2.16 लाख भारतीयों का नागरिकता त्यागकर पलायन बता रहा देश की आर्थिक व कर स्थिति का गंभीर हाल

5- सुरक्षा बढ़ाने के लिए असम राइफल की दो बटालियन को मणिपुर से जम्मू तैनात करेगी केंद्र सरकार, एक दिन पहले बीएसएफ के उच्च अफसरों को हटाया गया था।

 

 विदेश की पांच बड़ी खबरें :

1- बांग्लादेश में फिर शुरू हुआ आरक्षण विरोधी प्रदर्शन, दो की मौत, 200 घायल। पीएम शेख हसीना के इस्तीफे की मांग भी शामिल।

2- ईरान का दावा- हमास नेता की हत्या में इस्तेमाल हुआ सात किलो विस्फोटक वाला रॉकेट, अमेरिका का भी हाथ।

3- इजरायल के लिए मध्य पूर्व में जंगी जहाज़ व विमानों को बढ़ाएगा अमेरिका। लेबनान में अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को निकलने को कहा।

3- इजरायली वायु सेना ने सीरिया में अल-दबा सैन्य एयरपोर्ट पर किया हमला।तुर्की एयरलाइंस ने ईरान के लिए जाने वाली सभी फ्लाइट्स निलंबित कीं

5- कमला हैरिस को चुना गया अमेरिकी राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, राष्ट्रपति डिबेट में ट्रंप के मुकाबले कमजोर पड़ने के बाद जो बाइडन को चुनाव की रेस से बाहर होना पड़ा था।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।