Connect with us

जनहित में जारी

जहां गैस पाइप लाइन की सुविधा है, वहां अब नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; जानिए नया नियम

Published

on

युद्ध के चलते भारत में नेचुरल गैस की कमी पैदा हो गई है, जिसके चलते सरकार नए नियम ला रही है।

नई दिल्ली | अगर आपके घर के पास गैस पाइपलाइन आ गई है और आपने PNG (Piped Natural Gas) कनेक्शन नहीं लिया है, तो अगले 3 महीने में आपके घर आने वाला LPG सिलेंडर बंद कर दिया जाएगा।

केंद्र सरकार ने देशभर में घरेलू ऊर्जा आपूर्ति को लेकर एक बड़ा नीतिगत फैसला लिया है।

हालांकि, कनेक्शन बंद करने से पहले उपभोक्ता को नोटिस दिया जाएगा।

सूचना मिलने के बाद भी अगर कोई कनेक्शन नहीं लेता तो 90 दिन बाद उसकी LPG सप्लाई रोक दी जाएगी। साथ ही सोसाइटियों को 3 दिन में पाइपलाइन की मंजूरी भी देनी होगी।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जारी ताजा गाइडलाइंस के मुताबिक,

“यदि किसी उपभोक्ता के पास पीएनजी कनेक्शन लेने का विकल्प मौजूद है और वह इसे लेने से इनकार करता है, तो उसकी एलपीजी सप्लाई काट दी जाएगी।”

सरकार का तर्क है कि पीएनजी, एलपीजी की तुलना में अधिक सुरक्षित, सस्ती और पर्यावरण के अनुकूल है।

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के चलते पैदा हुई LPG गैस की किल्लत को देखते हुए केंद्र सरकार ने ‘नेचुरल गैस एंड पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन ऑर्डर 2026’ लागू किया है।

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *