Connect with us

चुनावी डायरी

बीजेपी उम्मीदवार अरविंद शर्मा ने भरा विधान परिषद उपचुनाव के लिए नामांकन, क्या निर्विरोध जीत के आसार?

Published

on

मंगल पांडे (बायें) के MLC से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई सीट पर अरविंद शर्मा (दायें) को टिकट दिया गया है।
मंगल पांडे (बायें) के MLC से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई सीट पर अरविंद शर्मा (दायें) को टिकट दिया गया है।

पटना | बिहार विधान परिषद की एक खाली हुई सीट के लिए उपचुनाव होना है, जिसके लिए भाजपा की ओर से उम्मीदवार अरविंद शर्मा (उर्फ सूर्य कुमार शर्मा) ने गुरुवार, 30 अप्रैल को नामांकन भरा।

आज नामांकन की आखिरी तारीख है और अभी तक किसी विपक्षी दल ने पर्चा नहीं भरा है। ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी उम्मीदवार अरविंद शर्मा निर्विरोध जीत सकते हैं।

एकतरफा मुकाबले की संभावना

अगर विपक्षी दल पर्चा भरते हैं तो आगामी 12 मई को चुनाव कराया जाएगा। चूंकि विधान परिषद में NDA के पास बहुमत है इसलिए बीजेपी उम्मीदवार की जीत के संभावना अधिक मानी जा रही है।

गुरुवार को विधानसभा में हुए नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, पूर्व मंत्री मंगल पांडे समेत एनडीए के कई घटक दलों के नेता मौजूद रहे।

अरविंद शर्मा भाजपा के कार्यालय प्रभारी और अनुभवी नेता हैं।  उन्हेें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का करीबी माना जाता है।

दीपक प्रकाश को MLC बनाने की थी चर्चा

सूत्रों के अनुसार इस सीट को लेकर पहले उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश के नाम की चर्चा थी, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद बीजेपी ने रणनीति बदलते हुए अरविंद शर्मा को उम्मीदवार बनाया।

पूर्व मंत्री मंगल पांडे के इस्तीफे से खाली हुई सीट

गौरतलब है कि विधान परिषद की एक सीट पूर्व मंत्री मंगल पांडे के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। वे विधानसभा चुनाव जीत गए थे इसलिए पिछले साल 16 नवंबर में उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। जबकि उनका कार्यकाल 6 मई, 2030 तक था। ऐसे में इस सीट पर जीतने वाले सदस्य का कार्यकाल अगले चार साल का रहेगा।

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *