लाइव पन्ना
देश के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर विपक्ष के विरोध को कहा “भ्रूण हत्या”
नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महिला आरक्षण को लेकर देश को 30 मिनट तक संबोधित किया।
शनिवार रात साढ़े आठ बजे हुए इस संबोधन में उन्होंने नारी शक्ति वंदन संशोधन प्रस्ताव के संसद में पास न हो पाने को लेकर महिलाओं से माफी मांगी।
उन्होंने विपक्षी दलों के महिला आरक्षण संशोधन बिल का विरोध करने के लिए कड़े शब्दों में निंदा की।
PM ने कहा कि “कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके जैसे विपक्षी दल इस भ्रूणहत्या के गुनहगार हैं।”
उन्होंने इन दलों को “नारी विरोधी” बताया और चेतावनी दी कि “उन्हें इस पाप की सजा मिलेगी।”
लंबे भाषण में पीएम मोदी ने कई भावुक शब्दों का इस्तेमाल किया।
उन्होंने अंत में कहा कि “अभी उन्हें नारी शक्ति संशोधन को पास कराने के लिए 60% वोट नहीं मिले लेकिन उनके पास देश की महिलाओं का शत-प्रतिशत समर्थन है इसलिए वे आगे अपनी कोशिश जारी रखेंगे।”
बता दें कि लोकसभा में शुक्रवार को महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान (131वां संशोधन) एक-तिहाई बहुमत से पास नहीं हो सका।
इस बिल में लोकसभा सीटों को 543 से बढ़ाकर 816 करने का प्रस्ताव था, जिसके आधार पर 2029 के आम चुनाव में महिलाओं को आरक्षण मिलता।
विपक्ष का मुख्य तर्क यह था कि “सरकार परिसीमन के जरिए लोकसभा सीटों को बढ़ाना चाहती है लेकिन वह इस महत्वपूर्ण कार्य को 15 साल पुरानी जनगणना (2011) के हिसाब से करेगी जो दक्षिणी राज्यों का संसद में प्रतिनिधित्व घटा देगा।”
महिला आरक्षण विधेयक में बदलाव के बारे में विस्तार से जानने के लिए ये खबर पढ़ें

