Connect with us

चुनावी डायरी

नीतीश के करीबी कुर्मी नेता श्रवण कुमार को JDU में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Published

on

जदयू की बैठक में नीतीश कुमार और उनके सामने बायीं ओर बैठे श्रवण कुमार।
जदयू की बैठक में नीतीश कुमार और उनके सामने बायीं ओर बैठे श्रवण कुमार।

पटना| नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड ने पूर्व मंत्री श्रवण कुमार को पार्टी के विधायक दल का नेता चुन लिया है।

कुर्मी समाज से आने वाले श्रवण कुमार, नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद और स्वजातीय नेता हैं। साथ ही वे नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से आठवीं बार के विधायक हैं।

श्रवण कुमार

श्रवण कुमार

विधानसभा सचिवालय की ओर से भी इस बाबत एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले सरकार ने उनकी सुरक्षा को बढ़ाकर Y प्लस कैटेगरी में कर दिया था।

बता दें कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद जदयू का विधायक दल के नेता का पद खाली चल रहा था।

वे नीतीश सरकार में ग्रामीण विकास और संसदीय कार्य मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। साथ ही विधानसभा में मुख्य सचेतक (Chief Whip)  की भूमिका भी निभा चुके हैं।

इस महत्वपूर्ण फैसले के बाद नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने श्रवण कुमार को बधाई दी।

श्रवण कुमार को कमान मिलना पार्टी की क्षेत्रीय और जातिगत पकड़ को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *