Connect with us

दुनिया गोल

कल पाक में वार्ता की संभावना, आज रात ईरानी विदेश मंत्री इस्लामाबाद पहुंचेंगे

Published

on

पाक सेना प्रमुख मुनीर का स्वागत करते ईरानी विदेश मंत्री बराघची।
पाक सेना प्रमुख मुनीर का स्वागत करते ईरानी विदेश मंत्री बराघची। (फाइल फोटो)

नई दिल्ली | अगर सब कुछ ठीक रहा तो रविवार को इस्लामाबाद में ईरानी विदेश मंत्री शांति वार्ता के लिए आ सकते हैं।

अल-जजीरा ने सोर्स के हवाले से दावा किया है कि रविवार को पाकिस्तान की राजधानी में अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता हो सकती है और इसमें किसी बड़ी कामयाबी की “मजबूत संभावना” है।

खबर है कि इस दौरे के लिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची आज रात, 24 अप्रैल को एक प्रतिनिधिमंडल के साथ इस्लामाबाद पहुंच रहे हैं।

गौरतलब है कि आज ही ईरानी विदेश मंत्री ने पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार से फोन पर लंबी बात की।

साथ ही, ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ईरानी विदेश मंत्री ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल मुनीर के बीच फोन पर बातचीत की है। ऐसे में माना जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर से जारी समझौते की कोशिशें ईरान के साथ आगे बढ़ रही हैं।

बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में ही 9 अमेरिकी विमान सुरक्षा उपकरण व कर्मियों को लेकर इस्लामाबाद पहुंचे थे, अमेरिकी प्रतिनिधियों के आने की तैयारी थी। लेकिन ईरान समझौते पर राज़ी नहीं हुआ और वार्ता टल गई थी।