Connect with us

बिहार

बिहार: पटना-गया रेलखंड पर चलती ट्रेन रोककर युवती से गैंग रेप, ननिहाल जा रही थी पीड़िता

Published

on

पुलिस ने क्राइम सीन को सील किया है।
पुलिस ने क्राइम सीन को सील किया है।

जहानाबाद | शिवा केशरी

बिहार के गया-पटना रेलखंड पर शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहानाबाद से अपने ननिहाल जा रही एक युवती को बदमाशों ने ट्रेन से नीचे उतारकर सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनाया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पीड़िता जहानाबाद की निवासी है। घटना की रात वह ट्रेन के जरिए बेलागंज के नेवरी बाजार जा रही थी।

बेलागंज और चाकंद स्टेशनों के बीच बदमाशों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका और सुनसान इलाके में युवती को जबरन नीचे उतार लिया, जहां उसके साथ दरिंदगी की गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया है जिनसे गहन पूछताछ जारी है।

पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को पुलिस की टीमों नेे आरोपियों की तलाश में छापामारी जारी रखी है।