Connect with us

रिपोर्टर की डायरी

26 जनवरी को स्कूल की झांकी में करतब दिखा रहे थे बच्चे, पांच गंभीर रूप से झुलसे

Published

on

नवादा | अमन सिन्हा

बिहार के नवादा में एक निजी स्कूल की झांकी के दौरान करतब दिखाते समय बच्चों को आग लग गई। इस घटना में पांच लोग बुरी तरह झुलस गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना वारसलीगंज बाजार से जुड़ी है, जहाँ एक निजी स्कूल द्वारा झांकी निकाली जा रही थी। करतब के दौरान बच्चों के हाथों में पेट्रोल दे दिया गया था, जिससे अचानक उनके शरीर में आग लग गई।

आग लगते ही बाजार में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों के अनुसार, स्कूल के शिक्षक भी मौके से भाग गए। हालांकि, स्थानीय लोगों की मदद से झुलसे हुए लोगों को बचाया जा सका।

इस घटना में स्कूल की बड़ी लापरवाही सामने आई है, क्योंकि बच्चों को करतब दिखाने के लिए पेट्रोल की बोतलें दी गई थीं। इस पूरी घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है। गणतंत्र दिवस पर इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

अब इस पूरे मामले की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *