Connect with us

जनहित में जारी

Mobile Recharge : 28 दिनों के प्लान पर सांसद राघव चड्डा ने उठाया सवाल, डेटा लिमिट पर ये मांग उठाई

Published

on

राघव चड्डा

नई दिल्ली | राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा ने मोबाइल डेटा और रिचार्ज प्लान को लेकर जरूरी सवाल उठाया है।

उन्होंने 28 दिनों के रिचार्ज प्लान को लेकर टेलीकॉम कंपनियों पर सवाल उठाए और इसे ‘लूट’ करार दिया। AAP सांसद ने मोबाइल रिचार्ज की वैधता 30-31 दिन करने की मांग भी की।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार टेलीकॉम ऑपरेटर्स पर दबाव डाल सकती है कि वे अपने 30-दिन वाले रिचार्ज प्लान को प्रमोट करें।

साथ ही, राघव चड्डा ने रिचार्ज प्लान में हर दिन बच जाने वाले मोबाइल डेटा को अगले दिन के मोबाइल डेटा में जोड़ (कैरी-फॉरवर्ड) दिए जाने की मांग उठाई है।

‘डेटा लिमिट का बचा डेटा अगले दिन में जुड़े’

चड्डा ने राज्यसभा में शून्य काल के दौरान कहा कि ग्राहक जिस डेटा के रुपये दे चुके हैं, उसे पूरा इस्तेमाल कर सकें।

टेलीकॉम कंपनियां 1.5 जीबी, 2जीबी या 3 जीबी प्रतिदिन जैसी लिमिट वाले प्लान देती हैं, जो हर 24 घंटे में रीसेट हो जाते हैं।

ऐसे में दिन के अंत में बचा डेटा एक्सपायर हो जाता है।

चड्डा ने सुझाव दिया कि दिन के अंत में बचा डेटा अगले दिन की डेली डेटा लिमिट में जोड़ा जाए।

कोई ग्राहक कई साइकिल तक डेटा का कम इस्तेमाल करता है तो उसे अगले रिचार्ज में पिछले बचे हुए डेटा की वैल्यू एडजस्ट करने का विकल्प मिलना चाहिए।

अमेरिका व यूरोप में मिल रही यह सुविधा

उन्होंने उदाहरण दिया कि कई देशों में यह मॉडल सफल रहा है।

अमेरिका, ब्रिटेन व ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में AT&T और स्काई मोबाइल जैसी कंपनियां ‘डेटा रोल ओवर’ की सुविधा देती हैं, जहां बचा हुआ डेटा अगले महीने या ‘डेटा बैंक’ में जमा हो जाता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *