उत्तर प्रदेश
UP : जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, जानिए कब से शुरू होगी उड़ानें?
नई दिल्ली | यूपी के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज-1 का उद्घाटन पीएम मोदी ने शनिवार को किया।
हवाई अड्डे की प्रारंभिक वार्षिक क्षमता 1.2 करोड़ यात्रियों की होगी, जिसे कुछ वर्षों में बढ़ाकर 7 करोड़ तक किया जा सकता है।
इसमें करीब 3300 एकड़ जमीन पर टर्मिनल और रनवे बनाए गए हैं।
यह देश का सबसे बड़ा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा यात्री हवाई अड्डा है।

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (तस्वीर – X/narendramodi)
वर्तमान में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट चीन का बीजिंग डेक्सिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। इसका एरिया 47 स्क्वायर किमी है।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 52 स्क्वायर किमी में चार फेज़ में तैयार हो रहा है। इसे पूरा होने में 2040 तक का समय लगेगा।
यह हवाई अड्डा यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (YIAPL) द्वारा विकसित और संचालित किया जा रहा है।
इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 11 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।
नोएडा एयरपोर्ट अथॉरिटी से जुड़े अफसरों का कहना है कि एयरपोर्ट से फ्लाइट मई से शुरू हो सकती है।
एयरपोर्ट की सबसे बड़ी खूबी यह है कि एंट्री के बाद 20 मिनट से कम समय में बोर्डिंग संभव है।
एयरपोर्ट के पहले फेज का काम पूरा होने के बाद इसका उद्घाटन किया गया।
पहले फेज़ का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि
“किसी भी देश में एयरपोर्ट सिर्फ एक संचालन की सुविधा नहीं होती। ये एयरपोर्ट प्रगति को उड़ान देते हैं। 74 एयरपोर्ट 2014 से पहले देश में थे। आज 160 एयरपोर्ट हैं। “
-
आज की सुर्खियां2 months ago
बिहार की निर्भया : NEET की छात्रा को न्याय दिलाने की मांग दिल्ली से उठी; NDA घटक दलों की असहजता उजागर
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoबिहार : डिलीवरी करने के लिए यूट्यूब वीडियो को बार-बार देखा, खून ज्यादा बह जाने से प्रसूता मर गई
-
आज के अखबार3 months agoMP : गो-मूत्र से कैंसर का इलाज ढूंढने के नाम पर ₹3.5 करोड़ से हुई रिसर्च, जांच में मिला बड़ा घोटाला
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoबिहार : रोहतास में अब तक लटकी होमगार्ड भर्ती, बार-बार Joining Date बढ़ने से युवा परेशान
-
रिपोर्टर की डायरी3 months ago
नवादा (बिहार): बेखौफ नेता ने महिला SDPO को दफ्तर में जाकर धमकाया, रंगदारी मांगी
-
आज के अखबार3 months ago
New Year 2026 : नए साल पर हिन्दी के अखबार खूब सजे-धजे, कवरेज जानिए
-
आज की सुर्खियां2 months ago
आज की सुर्खियां: सेना की गाड़ी खाई में गिरने से 10 जवानों की मौत; ट्रंप ने किया शांति बोर्ड का औपचारिक लॉन्च
-
रिपोर्टर की डायरी1 month agoगोपालगंज का ‘मॉडल अस्पताल’ : टॉयलेट का पानी भरने से X-ray सुविधा तक बंद पड़ी, लीकेज से मरीज परेशान

