Connect with us

प्रदेश रिपोर्ट

नालंदा में महिला से गैंगरेप की कोशिश, वीडियो वायरल हुआ तो पकड़े गए आरोपी

Published

on

नालंदा |

बिहार के नालंदा में एक शादीशुदा महिला के साथ सरेआम गैंगरेप की कोशिश की गई और घटना में केस दर्ज होने के बाद आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया।

अब इसी वीडियो के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज होने के चार दिन बाद गिरफ्तारियां की हैं।

26 मार्च की शाम को महिला जब राशन लेने के लिए दुकान पर गई थी तो तीन लड़कों ने उसे पकड़ लिया था।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला को तीन युवक जबरदस्ती पकड़ते हुए ले जा रहे हैं और आगे से उसका वीडियो बनाया गया है।

आरोपी गलत ढंग से महिला के शरीर पर हाथ रख रहे हैं और उनके पीछे बड़ी संख्या में गांव के ही पुरुष भी चल रहे हैं।

यह मामला सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा के नूरसराय थाना का है। पीड़िता ने घटने के अगले दिन 27 मार्च को केस दर्ज कराया था।

पीड़ित महिला गांव में अपने 2 बच्चों व सास-ससुर के साथ रहती है, उनके पति नासिक में नौकरी करते हैं।

सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि दो आरोपी अशोक यादव और महालू महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी रविकांत कुमार के लिए दबिश दी जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रदेश रिपोर्ट

नालंदा में बड़ा हादसा: शीतला अष्टमी पूजा के दौरान मंदिर में मची भगदड़, 9 महिलाओं की मौत

Published

on

  • बिहार के नालंदा जिले में शीतला मंदिर में भारी भीड़ के चलते भगदड़।
  • भगदड़ से नौ लोगों की मौत हुई जिसमें 8 महिलाएं शामिल।
  • पीएम मोदी व सीएम नीतीश कुमार ने राहत राशि की घोषणा की।

बिहार शरीफ |  बिहार के नालंदा जिले की मघड़ा शीतला मंदिर में मंगलवार सुबह शीतला अष्टमी की पूजा के दौरान गर्भगृह में भगदड़ मचने से नौ श्रद्धालुओं की मौत हो गई जिसमें नौ महिलाएं हैं।

इस भगदड़ में कई श्रद्धालु जख्मी हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए मॉडल अस्पताल बिहार शरीफ भेजा गया है। माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।

गौरतलब है कि मंगलवार को चैत्र कृष्ण अष्टमी के मौके पर शीतला अष्टमी की विशेष पूजा के लिए मंदिर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। और यहां मेला भी लगा हुआ था, जिसमें शामिल होने पटना व अन्य जिलों से भी श्रद्धालु पहुंचे थे।

हादसे पर पीएम मोदी व सीएम नीतीश कुमार ने शोक व्यक्त किया है।

घटना को लेकर नालंदा के एसपी भारत सोनी ने मीडिया से कहा कि मंदिर परिसर में अत्यधिक भीड़ और तेज गर्मी के कारण स्थिति बिगड़ गई। मंदिर की परंपरा के मुताबिक, महिलाएं स्नान के बाद मंदिर में प्रवेश कर रही थीं, तेज गर्मी से डी-हाइड्रेशन व घुटन होने से दम घुटने के चलते कुछ महिलाएं बेहोश होने लगीं जिससे भगदड़ मच गई और हालात बेकाबू हो गए।

कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से रिपोर्ट किया गया है कि गर्भगृह के संकरे रास्ते पर तेज गर्मी के बीच भीड़ बढ़ने के दौरान भगदड़ मची।

प्रत्यक्षदर्शियों ने प्रशासन को दोष दिया कि जब सबको पता है कि चैत्र मेले और शीतला अष्टमी के चलते यहां भीड़ होती है तो फिर उसके हिसाब से इंतजाम क्यों नहीं किए गए?

भीड़ मैनेजमेंट को लेकर पूछे गए सवाल पर एसपी ने कहा है कि मंदिर में आयोजकों की ओर से पुलिस थाने को यह जानकारी नहीं दी गई थी कि इतनी अधिक संख्या में श्रद्धालु आ सकते हैं।

गौरतलब है कि देश में मंदिरों व मेलों में भीड़ मैनेजमेंट न होने के चलते भगदड़ की गई गंभीर घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।

 

प्रधानमंत्री कार्यालय का ट्वीट

नालंदा में हुए इस हादसे पर PMO ने प्रधानमंत्री राहत कोष की ओर से मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये व घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये राहत राशि देने की घोषणा की है।

दूसरी ओर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों के लिए छह-छह लाख रुपये की राहत राशि की घोषणा की है। जिसमें 4 लाख रुपये आपदा प्रबंधन विभाग और 2 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय का पत्र

विपक्षी दलों के नेता तेजस्वी यादव ने दुख जताकर राज्य सरकार से हाई-लेवल जांच कराने की मांग की है।

बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का ट्वीट

मघड़ा शीतला मंदिर के परिसर में बीती 10 मार्च से चैत्र का मेला भी लगा हुआ था जिसका आज विशेष पूजा के बाद समापन होना था, इसलिए भी लोग बड़ी संख्या में अपने परिवार के साथ पहुंचे थे।

भगदड़ के बाद स्थिति काबू में करने के लिए पुलिस ने मंदिर व मंदिर परिसर में जुड़े मेले को बंद करा दिया है।

 

Continue Reading

प्रदेश रिपोर्ट

पति को सरेआम पीट-पीटकर मार डाला गया, न्याय न मिला तो पत्नी ने दो बच्चों संग खाया जहर

Published

on

  • रोहतास जिले का मामला, एक सप्ताह पहले पति की लिंचिंग हुई।
  • जहर खाने के बाद पत्नी व उसके दो बच्चों की हालत गंभीर है।
  • तीनों वाराणसी रेफर, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा।

सासाराम | अविनाश श्रीवास्तव

बिहार में एक युवक को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला गया। लिंचिंग की इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ लेकिन पुलिस अब तक सभी आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है।

इस घटना के छह दिन बाद युवक की पत्नी ने अपने दो छोटे बच्चों को दूध में मिलाकर जहर देकर खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की है।

सदर अस्पताल के मुताबिक, इस दर्दनाक घटना में महिला की हालत गंभीर है जिसे यूपी के वाराणसी के लिए रेफर किया गया है। जबकि दोनों बच्चों की हालत स्थिर बतायी गई है।

रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव में बीते 24 मार्च को लिंचिंग की घटना हुई थी।

हसन रज़ा खा उर्फ आतिक खान के साथ छह हमलावरों ने बर्बरतापूर्ण ढंग से मारपीट की।

एक ही समुदाय के हमलावरों ने हसन रज़ा को रस्सी से बांधकर सड़क पर घसीटते हुए लाठी-डंडों से पीटा और फिर अधमरा हो जाने पर गाड़ी से ले जाकर एक सून-सान इलाके में फेंककर भाग गए थे। डायल 112 को स्थानीय लोगों ने जब सूचना दी तो उन्हें पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां हसन रज़ा की मौत हो गई थी।

इस घटना में शामिल रहे दो वयस्क व एक नाबालिग को ही पुलिस अब तक गिरफ्तार कर पाई है, बाकी तीन की गिरफ्तारी नहीं हुई।

इस पूरे मामले से हसन रज़ा की पत्नी रेशमा खातून सदमे में हैं। उनकी मां रजिया बेगम ने बताया कि बेटी रेशमा में सोमवार की शाम को अपने बच्चों के साथ घर के ही कमरे में जहर खा लिया। दोनों बच्चों के नाम तैयबा खातून और हमजद हैं। काफी देर तक जब रेशमा कमरे से बाहर नहीं निकलीं और बच्चों की आवाजें नहीं आईं तो सबको अनहोनी का शक हुआ।

बड़ी मशक्कत के बाद कमरे का दरवाजा खोला गया। परिजनों ने रेशमा को दोनों बच्चों के साथ अचेत पाया और उनके मुंह से झाग निकल रहे थे। इसके बाद रजिया बेगम अन्य परिजनों के साथ अपनी बेटी व नाती-नातिन को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचीं।

रेशमा की मां रजिया बेगम ने बताया कि उनकी बेटी अपने पति की बर्बरता से हुई हत्या के वीडियो देखने के बाद से गहरे सदमे में थी और किसी से ढंग से बातचीत नहीं कर रही थी।

उन्होंने पुलिस पर लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए कहा कि

“अगर मेरे दामाद के हत्यारों के खिलाफ पुलिस समय पर कड़ी कार्रवाई करती तो शायद आज मेरी बेटी इस तरह बच्चों के साथ जिंदगी खत्म करने की कोशिश न करती।”

 

 

 

Continue Reading

प्रदेश रिपोर्ट

बिहार में दो भ्रष्ट अफसरों से जुड़े 12 ठिकानों पर आर्थिक अपराध शाखा की रेड जारी

Published

on

सहरसा में छापामारी के लिए आई आर्थिक अपराध शाखा की टीम।
  • बिहार की आर्थिक अपराध शाखा ने दो अफसरों के ठिकानों पर रेड मारी।
  • SDPO (किशनगंज) व DRDA निदेशक की आय से ज्यादा दौलत जुटाई।
  • SDPO को मिल चुका है गैलेंट्री पुरस्कार, DRDA के घर से मिला सोना।

सहरसा | मुकेश कुमार

जिन प्रशासनिक अफसरों के ऊपर सरकारी योजनाओं व जिम्मेदारियों को पूरा कराने का जिम्मा है, वे ही भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जा रहे हैं।

बिहार सरकार के ऐसे ही दो भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ राज्य की आर्थिक अपराध शाखा ने मंगलवार को कई घंटों के लिए 12 ठिकानों पर रेड मारी है।

यह कार्रवाई किशनगंज में तैनात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) गौतम कुमार से जुड़े स्थानों पर की गई, जिन्हें एक बार गैलेट्री अवॉर्ड मिल चुका है। उनके पास आय से 60% ज्यादा संपत्ति मिली है।

दूसरे अफसर जिला ग्रामीण विकास एजेंसी (DRDA) के सहरसा निदेशक वैभव कुमार हैं। इनके सहरसा जिले स्थित आवास पर छापामारी हुई और उनसे पूछताछ भी की गई। उनके पास आय से 78% ज्यादा दौलत मिली है।

इनके घर से पांच लाख का सोना मिला और कई जमीनों के कागज़ मिले हैं।

दोनों ही अफसरों से जुड़े 6-6 स्थानों पर छापामारी हुई है, ये छापामारी सहरसा, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया और किशनगंज में सुबह आठ बजे से दोपहर तक चली।

दोनों अफसरों के खिलाफ आय से अधिक आपत्ति अर्जित करने के मामले में केस दर्ज है।  निगरानी शाखा ने अदालत से तलाशी का आदेश लेकर यह कार्रवाई की है।

जानकारी के मुताबिक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (किशनगंज) गौतम कुमार ने 1 करोड़, 94 लाख, 9 हजार, 244 रुपए (₹1,09,49,244) की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

इनके पटना, पूर्णिया और किशनगंज जिले में अलग-अलग ठिकानों पर रेड हुई।

वहीं, जबकि DRDA (सहरसा) निदेशक वैभव कुमार पर 2 करोड़, 41 लाख, 14 हजार रूपये (₹2,41,14,000) की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

Continue Reading
Advertisement

Categories

Trending