प्रदेश रिपोर्ट
नालंदा में हथियार तस्करी को लेकर NIA और बिहार ATS की रेड
बिहार शरीफ | बिहार के नालंदा में सोमवार की सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और बिहार ATS ने 6 स्थानों पर छापामारी की। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई हथियारों की तस्करी और इसके नेटवर्क की खोजबीन के लिए की गई।
जिला मुख्यालय बिहारशरीफ स्थित पोस्ट ऑफिस मोड़ के पास पीके गन हाउस में दोनों जांच एजेंसियों की टीम ने करीब आठ घंटे तक छापामारी की। टीम सुबह करीब 5 बजे आ गई और दोपहर 12 बजे तक कार्रवाई जारी रखी।
मिली जानकारी के मुताबिक, पीके गन हाउस के मोबाइल एवं अन्य कागजात को जब्त किया गया है। इससे पहले जिले के बिहार शरीफ शहर, सोहसराय थाना क्षेत्र, भागन बीघा थाना क्षेत्र में हथियार व कारतूस को लेकर कार्रवाई की गई थी।
इसी प्रकार कैमूर के मोहनिया से भी भारी मात्रा में हथियार व कारतूस बरामद किया गया था। जिसको लेकर NIA एवं एटीएस को इनपुट प्राप्त हुई कि अभी भी हथियार की खरीद फरोख्त किया जा रहा है।
इस मामले में एटीएस के डीएसपी मोहम्मद शेख साबिर ने बताया कि पूर्व में हथियार कारतूस खरीद बिक्री को लेकर यह कार्रवाई की गई थी।
उसी में इनपुट मिलने के बाद पुन: छापामारी की गई हैं, वही पीके गन हाउस के संचालक द्वारा टीम के जाने के बाद विरोध जताया है. और कहा कि यह गलत ढंग से परेशान करने की उद्देश्य से छापामारी की गई है।
यह पूरी कार्रवाई मो.परवेज नामक कुख्यात तस्कर की गिरफ्तारी और उसके मोबाइल से मिले सुरागों के आधार पर की गई है।
प्रदेश रिपोर्ट
पूर्वी चंपारण : जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 8 हुई, कई लोगों की हालत गंभीर
मोतिहारी | मनीष सिंह
मोतिहारी जहरीली शराब कांड में मरने वालो की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। बीती शनिवार की शाम को एक और इलाजरत मरीज़ की मौत हो गई।
बता दें एक अप्रैल को तुरकौलिया थाना क्षेत्र के परसौना गांव और रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा मुशहरी टोला के करीब 17 लोगों ने अवैध शराब पी थी। कुछ घंटों बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी तो उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
अगले दिन यानी दो अप्रैल को दो ग्रामीणों की मौत हो गई। फिर तीन अप्रैल को तीन ग्रामीण व चार अप्रैल को भी तीन ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। अभी भी कई ग्रामीणों की हालत नाज़ुक है और इलाज़ के बाद भी छह ग्रामीणों की आंखों की रोशनी वापस नहीं आई है।
स्थानीय लोगों के हवाले से यह भी कहा जा रहा है कि बिहार में शराब बंदी के डर के चलते कुछ ग्रामीण अपना छुपकर इलाज करा रहे हैं। अभी कई लोगों का इलाज़ मोतिहारी, मुजफ्फरपुर से लेकर पटना तक में चल रहा है।
बीती शनिवार की देर शाम तुरकौलिया थाना क्षेत्र के शेख शरण टोला के निवासी अलियास अंसारी (50 साल) की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की खबर आते ही गांव में मातम मच गया, जहां पहले से ही जहरीली शराब के चलते मौतें हो चुकी हैं।
शंकर सरैया उत्तरी पंचायत (तुरकौलिया थाना) के मुखिया अशरफ आलम ने अलियास अंसारी की मौत की पुष्टि की है।
अब तक इन आठ ग्रामीणों की मौत हुई
दो अप्रैल को हुई मौतें
1- चंदू कुमार – बालगंगा (रघुनाथपुर थाना)
2- प्रमोद यादव- शंकर सरैया परसौना (तुरकौलिया थाना)
तीन अप्रैल को हुई मौतें
3- परिछन मांझी- शंकर सरैया परसौना (तुरकौलिया थाना)
4- हरि भगत-हरदिया (तुरकौलिया थाना)
5- संपत साह- बालगंगा (रघुनाथपुर थाना)
चार अप्रैल को हुई मौतें
6- लालकिशोर यादव- हरदिया (तुरकौलिया थाना)
7- लड्डू साह- बालगंगा (रघुनाथपुर थाना)
8- अलियाश अंसारी-शेख शरण टोला (तुरकौलिया थाना)
प्रदेश रिपोर्ट
वैशाली: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गिरा हाईटेंशन तार, ऑफिस में लगी आग, बड़ा हादसा बचा
वैशाली | मुन्ना खान
बिहार के वैशाली जिले के गोरौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बिजली का हाईटेंशन तार टूटकर सीधे अस्पताल की छत पर जा गिरा।
इस घटना के बाद एसी के आउटडोर में शॉर्ट सर्किट से अस्पताल के कार्यालय में आग लग गई, जिससे कई महत्वपूर्ण सरकारी कागजात और फाइलें जलकर राख हो गईं।
गनीमत यह रही कि स्वास्थ्य कर्मियों ने हिम्मत दिखाते हुए स्थिति संभाली। राहत की बात यह भी रही कि तार छत पर गिरा, अगर यह तार अस्पताल परिसर या ओपीडी के पास गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
अस्पताल के एक कर्मी ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र के ऊपर से गुजरने वाले हाईटेंशन तार पेड़ों की टहनियों के बीच से होकर आए हैं। तेज हवा या मामूली घर्षण से अक्सर स्पार्किंग होती रहती है।
कर्मचारियों ने कई बार इसकी शिकायत की थी कि पेड़ों के बीच से तार गुजरने के कारण हमेशा हादसे का डर बना रहता है, लेकिन बिजली विभाग की लापरवाही आज भारी पड़ गई।
इस अग्निकांड में कार्यालय के कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जल गए हैं, जिनका आकलन किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग को घटना की सूचना दे दी गई है।
प्रदेश रिपोर्ट
सासाराम में मदद के लिए Crowd Funding शुरू, करंट लगने से वार्ड मेंबर की हो गई थी मौत
रोहतास | अविनाश कुमार श्रीवास्तव
रोहतास जिले के चेनारी प्रखंड में बिजली विभाग की लापरवाही से जन प्रतिनिधि की जान चली गई। परिवार के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने मुआवज़े का ऐलान किया। अब और आर्थिक मदद जुटाने के लिए प्रशासन ने क्राउड फंडिंग की पहल शुरू की है।
एसडीएम की ओर से सासाराम अनुमंडल कार्यालय और चेनारी प्रखंड कार्यालय के परिसर में एक दान पात्र स्थापित किया गया है।
चेनारी प्रखंड की डिहरियां पंचायत के खैरा गांव के वार्ड मेंबर सदानंद तिवारी की बिजली का करंट लगने से बीते रविवार को मौत हो गई थी।
वे गांव की बिजली ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़े थे, तभी बिजली सप्लाई चालू कर दी गई। उनका शव काफी देर तक खंभे पर ही लटका रहा, जिसे बाद में प्रशासन ने कड़ी मशक्कत से नीचे उतारा।
तब ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ट्रांसफार्मर और जर्जर तारों की शिकायत पर सुनवाई न होने पर थक-हारकर सदानंद खुद तार ठीक करने को चढ़े थे। इस घटना के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने बड़ा प्रदर्शन किया।
इस पर जिला प्रशासन ने मृतक के परिवार के लिए चार लाख रुपये के मुआवज़े की घोषणा की। सासाराम एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी के मुताबिक, तय स्थानीय लोगों की मांग पर यह भी तय हुआ कि और आर्थिक राशि जुटाने के लिए क्राउड फंडिंग करायी जाएगी।
इसी के तहत चार अप्रैल को सासाराम एसडीएम ने यह मानवीय पहल शुरू की है।
इसका मकसद आम जनता और सरकारी कर्मचारियों के सहयोग से अतिरिक्त धन जुटाकर मृतक वार्ड मेंबर सदानंद तिवारी के परिवार को आर्थिक सहयोग देना है।
“वार्ड मेंबर सदानंद तिवारी की मौत एक दुखद घटना थी। हमने चार लाख का मुआवजा तो दे दिया लेकिन उनके परिवार की भविष्य की जरूरतों को देखते हुए ‘फंड रेजर’ शुरू किया गया है। हम सबको अपनी क्षमता के अनुसार इस नेक काम में योगदान देना चाहिए।”- सासाराम एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी
-
आज के अखबार1 month agoजेरुशलम पोस्ट : इजरायली दौरे पर पीएम मोदी को लेकर ऐसा क्या लिखा जो चर्चा बन गया?
-
प्रदेश रिपोर्ट2 months ago
बिहार की निर्भया : NEET की छात्रा को न्याय दिलाने की मांग दिल्ली से उठी; NDA घटक दलों की असहजता उजागर
-
आज के अखबार3 months agoMP : गो-मूत्र से कैंसर का इलाज ढूंढने के नाम पर ₹3.5 करोड़ से हुई रिसर्च, जांच में मिला बड़ा घोटाला
-
प्रदेश रिपोर्ट3 months ago
नवादा (बिहार): बेखौफ नेता ने महिला SDPO को दफ्तर में जाकर धमकाया, रंगदारी मांगी
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoबिहार : डिलीवरी करने के लिए यूट्यूब वीडियो को बार-बार देखा, खून ज्यादा बह जाने से प्रसूता मर गई
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoगोपालगंज का ‘मॉडल अस्पताल’ : टॉयलेट का पानी भरने से X-ray सुविधा तक बंद पड़ी, लीकेज से मरीज परेशान
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoबिहार : रोहतास में अब तक लटकी होमगार्ड भर्ती, बार-बार Joining Date बढ़ने से युवा परेशान
-
आज की सुर्खियां2 months ago
आज की सुर्खियां: सेना की गाड़ी खाई में गिरने से 10 जवानों की मौत; ट्रंप ने किया शांति बोर्ड का औपचारिक लॉन्च

