Connect with us

प्रदेश रिपोर्ट

बिहार: सम्राट चौधरी के CM बनते ही राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, प्रधान सचिव सीके अनिल हटाए गए

Published

on

पटना | हमारे संवाददाता

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कमान संभालते ही राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल को पद से पांच महीने बाद ही हटा दिया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार, 28 अप्रैल को इसके बाबत एक आदेश जारी किया है। इसके मुताबिक, प्रधान सचिव सीके अनिल को वापस बिहार राज्य योजना परिषद भेज दिया गया है।

उनकी जगह अब विभाग के सचिव जय सिंह को प्रधान सचिव की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले ही राज्य सरकार ने सभी बर्खास्त हुए राजस्व कर्मियों का सस्पेंशन वापस ले लिया था। हड़ताली राजस्व कर्मियों की प्रमुख मांग प्रधान सचिव को हटाने की ही थी।

आदेश की कॉपी

आदेश की कॉपी

हड़ताल को माना जा रहा तबादले का कारण

 1991 बैच के आईएएस अधिकारी सीके अनिल को महज 5 महीने पहले इस महत्वपूर्ण विभाग की कमान दी गई थी। सरकार ने तबादले के आदेश में कोई कारण नहीं लिखा है।

पर उनके कार्यकाल के दौरान विभाग और अधिकारियों के बीच लगातार टकराव की स्थिति बनी रही जो मीडिया की सुर्खियां बनी।

पहले राजस्व कर्मचारियों ने मोर्चा खोला और फिर 8 मार्च से अंचल अधिकारी (CO) व राजस्व पदाधिकारी (RO) भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे।

इस लंबी हड़ताल के कारण राज्यभर में जमीन की रजिस्ट्री, दाखिल-खारिज और अन्य जरूरी काम ठप पड़ गए थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *