Connect with us

प्रदेश रिपोर्ट

रोहतास: लड़की की फोटो वाली टी-शर्ट पहनकर MP से आया आशिक, मिलने से इनकार पर जान देने की कोशिश

Published

on

युवक को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
युवक को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

सासाराम, रोहतास | अविनाश श्रीवास्तव

बिहार के रोहतास ज़िले में गुरुवार को उस वक्त अफ़रातफ़री मच गई, जब मध्य प्रदेश के इंदौर से अपनी प्रेमिका को मनाने पहुंचा एक युवक बिजली के खंभे पर चढ़ गया। युवक का आरोप है कि उसकी प्रेमिका ने उससे मिलने से इनकार कर दिया, जिसके बाद वह आहत होकर युवक ने खंभे पर ही अपने बेल्ट से फंदा बनाकर जान देने की कोशिश की।

यह घटना डालमियानगर थाना क्षेत्र के मकराइन गांव की है। युवक की पहचान इंदौर के उस्मान नगर निवासी प्रशांत जैन के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि प्रशांत का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग था, लेकिन पिछले कुछ समय से युवती उसे नज़रअंदाज़ कर रही थी।

शर्ट के अंदर छिपी ‘दीवानगी’ 

जब बेहोश अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया तो उसकी शर्ट खुली हुई थी और अंदर वह एक टी-शर्ट पहना था, जिस पर एक लड़की की तस्वीर प्रिंट थी और साथ ही ‘I Love You’ लिखा हुआ था। युवक के सीधे हाथ में भी चाकू से कटे हुए का गहरा घाव है और उसी हाथ पर लड़की का नाम गुदा हुआ है।

रेफर किया गया युवक

गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सासाराम के सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। अस्पताल के डॉक्टर अजीत कुमार के अनुसार,

“युवक को बेहोशी की हालत में लाया गया था, लेकिन अब वह खतरे से बाहर है और बातचीत कर रहा है।”

फिलहाल स्थानीय पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

गांव के बीचों-बीच गड़े बिजली के पोल पर चढ़ा

इससे पहले गांव के बीचों-बीच स्थित बिजली के खंभे पर चढ़कर युवक हंगामा करने लगा था। वहां मौजूद ग्रामीणों ने डंडे की मदद से उसे नीचे उतारने की कोशिश की। काफी देर की मशक्कत के बाद पर खंभे से नीचे उतारा। युवक के  उसे तुरंत इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।