Connect with us

प्रदेश रिपोर्ट

भागलपुर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण कुशवाहा का यूपी में सड़क हादसे में निधन, राहुल गांधी ने जताया शोक

Published

on

कांग्रेस के झंडे में भागलपुर जिलाध्यक्ष के पार्थिव शरीर को लपेटा गया है।
कांग्रेस के झंडे में भागलपुर जिलाध्यक्ष के पार्थिव शरीर को लपेटा गया है।

भागलपुर | अतीश दीपंकर

बिहार के भागलपुर जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा का यूपी में हुए एक सड़क हादसे में निधन हो गया है। उनका पार्थिव शरीर रविवार देर शाम भागलपुर के कांग्रेस भवन पहुंचा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने एक निष्ठावान और संघर्षशील नेता खो दिया है।

यह हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ। कन्नौज जिले में उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कानपुर रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

पिछले महीने ही ज़िलाध्यक्ष की कमान संभालने वाले कुशवाहा राजनीति में ‘फ्रंट फुट’ पर खेलने के लिए जाने जाते थे।

उन्होंने 2005 से 2025 के बीच पटना साहिब और भागलपुर जैसी सीटों से चार बार विधानसभा चुनाव लड़ा था। चुनाव में जीत न मिलने के बावजूद वे संगठन के लिए लगातार सक्रिय रहे।