Connect with us

प्रदेश रिपोर्ट

सहरसा: मिड-डे मील में ‘सांप’ मिलने की खबर, सौ से ज्यादा बच्चे बीमार

Published

on

सहरसा (बिहार) | मुकेश सिंह

बिहार के सहरसा में एक सरकारी स्कूल में भोजन करने के कुछ ही देर बाद बच्चों ने पेट दर्द, उल्टी और चक्कर आने की शिकायत की।

आनन-फानन में बीमार बच्चों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से बीमार छात्रों को बेहतर इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

घटनास्थल पर मौजूद परिजनों ने आरोप लगाया है कि एनजीओ (NGO) द्वारा भेजे गए खाने में एक छोटा जहरीला सांप मिला था, जिसके कारण बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए।

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर भोजन के नमूने सील कर दिए हैं और उन्हें जांच के लिए लैब भेज दिया गया है।

जिला प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, वहीं आक्रोशित परिजन संबंधित एनजीओ का लाइसेंस रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *