Connect with us

आज की सुर्खियां

रूसी जंग के फंसे भारतीय, ट्रंप ने जिनपिंग को फोन मिलाया

Published

on

https://www.freemalaysiatoday.com/category/world/2024/03/07/india-confirms-citizen-fighting-with-russian-army-is-dead/

देश की पांच प्रमुख खबरें :

1- यूक्रेन से लड़ते हुए रूसी सेना में भर्ती 12 भारतीयों की हो चुकी है मौत, 16 अब भी लापता। कुल 126 भारतीय रूस में थे जिनमें से 96 वापस लौट चुके : भारतीय विदेश मंत्रालय

2- दो ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर, विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश समेत चार को राष्ट्रपति मुर्मू ने खेल रत्न से नवाज़ा।

3- नीता अंबानी और मुकेश अंबानी राष्ट्रपति ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे, भारत सरकार की ओर से विदेश मंत्री को न्यौता।

4- पीएम मोदी की सुरक्षा में सेंध के मामले में पंजाब की अदालत ने 20 किसानों के खिलाफ जारी किया गैर जमानती वारंट, 2022 का मामला।

5- दिल्ली में फिलहाल आयुष्मान योजना लागू नहीं होगी, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाई। आम आदमी पार्टी ने इसे बताया देश का सबसे बड़ा घोटाला।

 

विदेश की पांच प्रमुख खबरें :

1- गाजा में युद्धविराम पर इजरायली कैबिनेट की मुहर, 19 जनवरी के हो जाएगा लागू, चार चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया। दूसरी ओर, गाजा में हमले जारी।

2- शपथ ग्रहण से ठीक पहले ट्रंप व जिनपिंग की फोनवार्ता। ट्रंप ने एक्स पर लिखा- अमेरिका-चीन मिलकर दुनिया को अधिक शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाएंगे।

3- पाक: पूर्व पीएम इमरान खान को 14 साल की कैद, भ्रष्टाचार के मामले में निचली अदालत ने सुनाया फैसला।

4- फ़लस्तीनी प्रतिरोध ने इजरायल को पीछे धकेल दिया, इसराइल और हमास के बीच का समझौता है इस बात का सबूत : ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई

5- अमेरिका में बिकने या बंद होने की कगार पर टिक-टॉक, सुप्रीम कोर्ट ने चीनी स्वामित्व वाले इस सोशल मीडिया मंच को बंद कर सकने वाले नियम को दी मान्यता।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *