Connect with us

आज की सुर्खियां

बड़ी खबरें : बाल-बाल बचे दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री! देश ने खोया दिग्गज फोटोग्राफर और ट्रंप के भोज में गोलीबारी

Published

on

देश की प्रमुख पांच खबरें :

1- दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरते समय विमान का इंजन फेल होने से आग लगी, छह यात्री घायल हुए, स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस का विमान था।

2- ब्रिक्स बैठक में आपसी मतभेदों के कारण पश्चिम एशिया संघर्ष पर नहीं बन पाई आम सहमति, साझा बयान नहीं हुआ जारी।

3- भारत व न्यूज़ीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर आज होंगे हस्ताक्षर, 5 साल में व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य है।

4- पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव से पहले 179 देसी बम बरामद होने का दावा, NIA करेगी जाँच।

5- भारतीय फोटो पत्रकारिता के जनक कहलाने वाले रघु राय का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, पीएम मोदी ने दिया शोक संदेश।


विदेश की प्रमुख पांच खबरें :

1- अमेरिकी राष्ट्रपति के रात्रिभोज में फायरिंग, 31 साल का हमलावर गिरफ़्तार, व्हाइटहाउस संवाददाताओं के सम्मान में था डिनर।

2- ट्रंप ने कहा- पाकिस्तान में ईरान से बात करने के लिए नहीं जाएगा अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल, ईरान की ओर से नया प्रस्ताव मिला जो पहले से बेहतर।

3- ईरानी विदेश ने ओमान जाकर सुल्तान से की भेंट फिर इस्लामाबाद लौटे, फील्ड मार्शल से मुलाक़ात के बाद आज रूस में राष्ट्रपति पुतिन से मुलाक़ात करेंगे।

4-  18वीं  तिब्बती संसद के लिए निर्वासित सरकार के मुख्यालय धर्मशाला समेत 27 देशों में हुआ मतदान, 91 हज़ार लोगों ने डाले वोट।

5- बांग्लादेश में एक पुजारी की मौत, 19 अप्रैल को लापता हो गए पुजारी का शव तीन दिन बाद पेड़ पर लटका मिला।