Connect with us

आज की सुर्खियां

ट्रेनी डॉक्टर को 162 दिन में इंसाफ, ईरान की सुप्रीम कोर्ट में दो जज मरे

Published

on

https://commons.m.wikimedia.org/wiki/File:Second_Reclaim_the_Night_protest_on_September_4_for_R_G_Kar_Victim_at_Kolkata_Sakherbazar_04.jpg

देश की पांच बड़ी खबरें : 

1- कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप व हत्या का दोषी पाया गया पुलिस वॉलिटियर, सोमवार को सजा सुनाएगी अदालत, 162 दिन चली सुनवाई के बाद फैसला।

2- चीन से भारत के हालिया रिश्तों पर बोले विदेश मंत्री जयशंकर प्रसाद – साल 2020 (सीमा) की नीति से पैदा हुई कठिनाइयों को सुलझा रहे हैं।

3- संसद के बजट सत्र में नया आयकर कानून ला सकती है केंद्र सरकार, मसौदे पर कानून मंत्रालय कर रहा विचार : पीटीआई का दावा

4- सैफ अली खान पर हुए हमले की गुत्थी अबतक अनसुलझी, आज छत्तीसगढ़ से एक संदिग्ध की हुई है गिरफ्तारी। खुद सीएम विष्णु देव साय ने दी जानकारी।

5- आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में कप्तानी करेंगे रोहित शर्मा, गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम मैच में टीम से बाहर रखे गए थे रोहित।

 

विदेश की पांच बड़ी खबरें : 

1- भारत-अमेरिका के बीच व्यापार सकारात्मक, इसे बढ़ाने के लिए व्यापार बाधाओं को कम करने के मैं पक्ष में हूं : भारतीय बिजनेस लीडर्स के बीच बोले एलन मस्क।

2- मां की दी बाइबल हाथ में लेकर राष्ट्रपति की शपथ लेंगे डोनाल्ड ट्रंप, 20 जनवरी को होना है शपथ ग्रहण कार्यक्रम, खराब मौसम से अब इनडोर में होगा।

3- पुतिन के मुख्य राजनीतिक प्रतिद्वंदी एलेक्सी नवलनी की मौत के बाद उनके तीन वकीलों को कैद की सजा, रूसी अदालत ने तीनों को चरमपंथी संगठन में भाग लेने का दोषी पाया।

4- ईरान की सुप्रीम कोर्ट परिसर में गोलीबारी के दौरान दो जजों की मौत, एक घायल। प्रशासन ने इसे आतंकवादी घटना बताया।

5- ब्रिक्स का नौवां सहयोगी देश बना नाइजीरिया, जी-7 के विकल्प के तौर पर भारत, रूस, ब्राजील व चीन ने बनाया था यह गठबंधन।

 

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *