Connect with us

आज की सुर्खियां

पूरे देश में SIR जल्द शुरू होने की संभावना; म्यांमार के साइबर ठगी नेटवर्क में भारतीय भी शामिल

Published

on

वोटर लिस्ट रिवीजन की प्रक्रिया के दौरान कर्मी। (फाइल फो
बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन की प्रक्रिया के दौरान कर्मी। (फाइल फोटो)

देश की पांच प्रमुख खबरें :

1- 14 से 15 राज्यों में अगले सप्ताह से शुरू हो सकती वोटर पुर्ननिरीक्षण की प्रक्रिया (SIR), अगले साल चुनाव वाले राज्यों में सबसे पहले होगा।

2- अमेरिकी अखबार का दावा- LIC ने अदाणी में बड़े निवेश की योजना बनाई थी; LIC का जवाब- अदाणी समूह में उसका निवेश फैसला स्वतंत्र है।

3- झारखंड के जिला अस्पताल में थैलेसीमिया से पीड़ित पांच बच्चे संक्रमित खून चढ़ने HIV पॉजिटिव मिले, हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया, जांच बैठी।

4- विश्वकप खेलने आईं दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को इंदौर में एक बाइक सवार युवक ने छेड़ा, BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने खेद जताया।

5- महान वैज्ञानिक जयंत नार्लीकर को देश का सर्वोच्च विज्ञान सम्मान ‘विज्ञान रत्न’ मिलेगा। दिवंगत वैज्ञानिक ने ब्रह्मांड के रहस्यों पर अहम काम किया।

 


 

विदेश की पांच प्रमुख खबरें :

1- म्यांमार में साइबर ठगी केंद्र पर छापामारी से बचकर भागने वालों में भारतीय भी शामिल, थाईलैंड की मीडिया ने कहा- 399 भारतीयों ने शरण ली।

2- अमेरिका और यूरोपीय संघ के रूस पर लगाए ताजा प्रतिबंधों के बाद रूसी सेना ने यूक्रेन पर हमले किए, 4 लोगों की मौत और 16 लोग घायल।

3- फाइनेंशियल ऐक्शन टास्क फोर्स ने पाक को चेताया, ग्रे लिस्ट से बाहर करने का मतलब आतंकी फंडिंग के लिए सुरक्षा कवच मिल जाना नहीं।

4- पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच तुर्किये में चल रही शांति वार्ता के दौरान पाक रक्षा मंत्री का इंटरव्यू, बोले- तालिबान नहीं माना तो युद्ध होगा।

5- वेेनेजुएला पर हमला कर सकता है अमेरिका, राष्ट्रपति ट्रंप ने दुनिया के सबसे बड़े युद्धपोत को कैरेबियाई क्षेत्र में भेजने का आदेश दिया।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *