Connect with us

आज की सुर्खियां

गुरुपर्व पर पाक जा सकेंगे भारतीय; भारत ने इकलौता सैन्य ठिकाना खाली किया

Published

on

By RaviVerma2018 - Own work, CC BY-SA 4.0, Link
गुरूगोविंद सिंह का जन्मस्थान पाकिस्तान के ननकाना साहिब में स्थित है।

देश की प्रमुख पांच खबरें :

1- गुरूपर्व पर ननकाना साहिब के दर्शन करने पाकिस्तान जा सकेंगे 2100 भारतीय, तनाव के बीच पाक ने वीजा जारी किया।

2- भारत ने तुर्किये के राष्ट्रीय दिवस समारोह का बहिष्कार किया, तुर्किये दूतावास के कार्यक्रम में नहीं पहुंचा कोई भारतीय प्रतिनिधि।

3- दिल्ली में कृत्रिम बारिश कराने की क्लाउड सीडिंग प्रक्रिया को IIT कानपुर ने फिलहाल टाला, दो ट्रायल से नहीं हो सकी बारिश।

4- म्यांमार में साइबर फ्रॉड के गैंग पर हुई कार्रवाई से बचकर थाईलैंड भागे 500 भारतीयों को स्वदेश लाएगा विदेश मंत्रालय।

5- झारखंड के बीजापुर जिले में 51 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया, इसमें 66 लाख का एक इनामी भी शामिल।


 

विदेश की प्रमुख पांच खबरें :

1- भारत ने मध्य एशिया में अपने एकमात्र सैन्य ठिकाने ताजिकिस्तान के अयनी एयरबेस को खाली कर दिया।

2- ब्राज़ील पर 50% टैरिफ लगाने के ट्रंप के फैसले को झटका, अमेरिकी सीनेट ने वोटिंग करके प्रस्ताव ख़ारिज किया।

3- गज़ा में इजरायली सेना के हमले में 104 फलस्तीनियों की मौत, हमले के बाद नेतन्याहू बोले- युद्ध विराम जारी रखेंगे।

4- अमेरिका-चीन के बीच जारी टैरिफ तनाव के दौर में आज दक्षिण कोरिया में मिलेंगे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग।

5- सदी के सबसे भयानक तूफान मेलिसा से जमैका में बाढ़ का कहर, दर्जनों घर तबाह और 25 लोगों की मौत; अब क्यूबा पहुंचा तूफ़ान।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।