Connect with us

आज की सुर्खियां

Top News : संसद के विंटर सेशन में 1 सप्ताह का कटौती; अमेरिका G-20 का बहिष्कार करेगा

Published

on

भारतीय संसद भवन (Photo - Lok Sabha Secretariat FB page)
भारतीय संसद भवन (Photo - Lok Sabha Secretariat FB page)

देश की पांच प्रमुख खबरें: 

1- इस बार सिर्फ 19 दिन चलेगा संसद का शीतकालीन सत्र (winter session) , पिछले साल 25 दिन चला। संसदीय कार्य मंत्री किरें रिजिजू ने एक दिसंबर से सत्र शुरू होने की घोषणा की।

2- दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High court) की अहम टिप्पणी- रेप के मामलों में पीड़िता का चरित्र, उसकी सहमति का पैमाना नहीं। कहा- अतीत कैसा भी हो, जबरन संबंध के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।

3- बिहार के समस्तीपुर में कूड़े में पड़ी मिलीं हजारों VVPAT पर्चियां, ARO निलंबित। चुनाव आयोग ने कहा- ये मॉक पोल की पर्चियां, चुनाव की शुचिता बरकरार।

4- पंजाब के तरनतारन (Tarn Taran) में उपचुनाव से ठीक पहले SSP सस्पेंड किया, शिरोमणि अकाली दल से जुड़े पार्षद व सरपंचों को अवैध हिरासत में रखने का आरोप।

5- यूपी के मुजफ्फरनगर में DAV कॉलेज में एक छात्र ने ख़ुद को आग लगाई, 5000 रुपये फ़ीस के लिए प्रिंसिपल ने पिटाई की थी, FIR दर्ज।


विदेश की पांच प्रमुख खबरें: 

1- दक्षिण अफ्रीका में होने जा रहे G-20 शिखर सम्मेलन का अमेरिका बहिष्कार करेगा, ट्रंप ने कहा- श्वेत किसानों से दुर्व्यवहार हो रहा, उपराष्ट्रपति भी नहीं जाएंगे।

2- तुर्किये ने इजरायली पीएम समेत 37 अधिकारियों के ख़िलाफ़ वारंट (warrant) जारी किया, गज़ा में इज़रायल के सैन्य अभियान के दौरान हुए नरसंहार को लेकर वारंट निकाला।

3- ट्रंप ने यूरोपीय देश हंगरी को एक साल तक रूसी तेल खरीदने के लिए अमेरिकी प्रतिबंधों से छूट दे दी। अमेरिकी से बदले में LPG खरीदेगा हंगरी।

4- उत्तरी अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 प्रवासी श्रमिकों को विदेश मंत्रालय सुरक्षित भारत लायी, मजदूरों ने सोशल मीडिया पर भारत से मदद मांगी थी।

5- भारत में CDS की तरह पाकिस्तान भी बनेगा नया पद CDF यानी चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज; तीनों सेनाओं का सर्वोच्च नियंत्रण अब एक ही पद पर केंद्रित होगा। प्रस्ताव संसद में पेश किया।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।