Connect with us

आज की सुर्खियां

Top News : आज से जनगणना का प्री-टेस्ट; ब्राजील में आज से जलवायु सम्मेलन शुरू

Published

on

देश की प्रमुख पांच खबरें : 

1. केंद्र सरकार आज से राष्ट्रीय जनगणना की प्री-टेस्ट प्रक्रिया शुरू करेगी जो 30 नवंबर तक चलेगा, 2027 में होनी है जनगणना।

2.दिल्ली में लगातार चौथे दिन हवा खतरनाक स्तर पर, पर्यावरण प्रदूषण के खिलाफ इंडिया गेट पर प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ने रोका।

3.बिहार में दूसरे चरण का प्रचार थमा, कल 20 जिलों में चुनाव होंगे। दिल्ली स्टेशन पर भीड़ बढ़ने के बाद बिहार के लिए 33 विशेष ट्रेनें चलाईं।

4.जम्मू-कश्मीर, पंजाब समेत सात राज्य व केेंद्र शासित प्रदेशों की 8 विधानसभा सीटों पर 11 नवंबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी।

5. अगले साल के लिए भारत को मिला 1 लाख, 75 हजार हजयात्रियों के लिए कोटा, केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने की घोषणा।

 


विदेश की प्रमुख पांच खबरें : 

1. आज से ब्राजील में शुरू हो रहा जलवायु सम्मेलन COP30, 200 देशों के 50,000 से अधिक प्रतिनिधि आएंगे। राष्ट्रपति ट्रंप शिरकत नहीं करेंगे।

2. फिलीपींस में एक सप्ताह के भीतर दूसरा भीषण तूफान आया, 9 लाख लोग सुरक्षित जगहों पर पहुंचाए गए। दो लोगों की मौत और 300 उड़ानें रद्द।

3. अमेरिका में फेडरल शटडाउन के चलते एक दिन में 1700 उड़ानें रद्द हुईं, ट्रेनों और टैक्सियों के जरिए यात्रा कर रहे अमेरिकी।

4. पाकिस्तान में संविधान संशोधन के जरिए फील्ड मार्शल आसिर मुनीर को बनाया ‘चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेस’, विपक्षी दलों ने प्रदर्शन किए।

5. हमास के राफा क्षेत्र में छिपे लड़ाकों ने कहा कि वे इजरायल के सामने हथियार नहीं डालेंगे, बोले- युद्ध समाप्ति के लिए समाधान निकालें मध्यस्थ।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।