Connect with us

दुनिया गोल

आखिर 43 दिनों के बाद खत्म हुआ अमेरिका में शटडाउन, जानिए इतना लंबा क्यों खिंचा

Published

on

राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पेंडिंग बिल पर हस्ताक्षर करके शटडाउन को खत्म कर दिया।
राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पेंडिंग बिल पर हस्ताक्षर करके शटडाउन को खत्म कर दिया।
  • संघीय सरकार को अगले साल जनवरी तक का बजट मिल जाने के बाद शटडाउन खत्म हुआ है।

नई दिल्ली |

अमेरिका में पिछले 43 दिनों से चल रहा फेडरल शटडाउन अब खत्म हो गया है। अमेरिकी संसद के निचले सदन में स्पेंडिंग बिल के पास हो जाने के कुछ घंटों बाद बुधवार की रात राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साइन करके इसे कानून बना दिया। इस तरह अमेरिकी इतिहास का सबसे लंबा शटडाउन समाप्त हुआ है।

इस विधेयक को निचले सदन में 222 मत मिले और विरोध में 209 मत पड़े।

बता दें कि दो दिन पहले अमेरिकी संसद के उच्च सदन में 6 विपक्षी डेमोक्रेट सांसदों व दो स्वतंत्र सांसदों ने कम अवधि के विधेयक के समर्थन में वोट डाला था। जिसके बाद शटडाउन खत्म होने का रास्ता बन गया था।

यह शटडाउन 7 अक्तूबर को शुरू हुआ था क्योंकि सत्ताधारी रिपब्लिकन व विपक्षी डेमोक्रेट्स के बीच संघीय बजट पर सहमति नहीं बन पाई थी। ताजा विधेयक में सरकार को जनवरी-2026 तक खर्च के लिए फंड मिल गया है।
हालांकि अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब भी संघीय सेवाएं पूरी तरह शुरू होने में समय लग सकता है।
अमेरिकी इतिहास का सबसे लंबा शटडाउन

अमेरिका के इतिहास में यह 15वां शटडाउन था जो अब तक के सभी शटडाउन में सबसे लंबा चला। इससे पहले ट्रंप के पिछले कार्यकाल (2018-19 में भी शटडाउन हुआ था जो 35 दिनों तक चला। हालांकि उसे पूर्ण सरकारी शटडाउन नहीं कहा जाता है।

 

आम लोगों के दैनिक जीवन पर असर

शटडाउन के कारण सरकारी कामकाज पूरी तरह बंद हो गये थे जिससे जनता परेशान थी। साथ ही 60 लाख निम्नआय वाले अमेरिकियों की भोजन सहायता रुक गई।

 

केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी रूकी

इस शटडाउन में लगभग 9,00,000 संघीय कर्मचारियों को अवकाश पर भेज दिया गया था। साथ ही, 20 लाख को कर्मियों को बिना वेतन के काम करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

 

20 हजार हवाई यात्राओं पर असर 

ट्रंप के मुताबिक, पूरे शटडाउन में 20 हजार यात्री उड़ानों पर असर पड़ा जिससे आम लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी आई।

 

सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं जारी थीं

केवल स्वास्थ्य सेवा, स्वास्थ्य सहायता और परिवहन सुरक्षा प्रशासन जैसी आवश्यक सेवाएं ही उपलब्ध थी। बताया जा रहा है कि अब आने वाले दिनों में सरकारी सेवाओं को फिर से शुरू किए जाने की आशा है।

 

व्हाइट हाउस का बयान

व्हाइट हाउस ने भी सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप आज बिल पर साइन कर दिया। ट्रंप के हस्ताक्षर के बाद अमेरिका में शटडाउन समाप्त हो गया।


 

जानिए .. आखिर इतना लंबा क्यों चला शटडाउन

 

1. ट्रंप ने दीवार बनाने को बजट मांगा, जिससे बिल लटका 

अमेरिकी कांग्रेस (संसद) में डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन के बीच बजट पर सहमति न बन पाने का प्रमुख कारण सीमा पर दीवार बनाने का प्रस्ताव था।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मेक्सिको बॉर्डर वॉल के लिए $5.7 बिलियन की मांग की, जिसे डेमोक्रेट्स ने खारिज कर दिया।

दोनों पक्षों ने समझौते से इनकार कर दिया जिससे फंडिंग बिल पास नहीं हो सका और शटडाउन लागू हुआ। इसे ट्रंप ने डेमोक्रेट्स शटडाउन कहा।

 

2. मध्यावधि चुनाव की रणनीति ने बजट लटकाया 

अगले साल अमेरिका में मध्यावधि चुनाव होने हैं, जिसके चलते दोनों दल अपने राजनीतिक एजेंडे पर सख्त रहकर अपने वोटर को खुश करना चाहते हैं।

ट्रंप ने अप्रवासी विरोधी नीति के चलते सीमा पर दीवार का वादा दोहराया है।

डेमोक्रेट्स ने ओबामा केयर सब्सिडी के विस्तार की मांग की है जो दिसंबर में खत्म हो जाएगी।

 


जनवरी तक फंडिंग मिली, एक और लॉकडाउन का खतरा

अमेरिका में सरकार की फंडिंग अब जनवरी 2026 के अंत तक सुरक्षित हो गई है। हालांकि, स्वास्थ्य बीमा सब्सिडी से जुड़े ‘अफोर्डेबल केयर एक्ट’ (ACA) को लेकर कोई समाधान नहीं निकला है।
अगर जनवरी के अंत तक इस स्वास्थ्य संबंधी गतिरोध का हल नहीं निकला तो अमेरिका को फिर से शटडाउन का सामना करना पड़ सकता है।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *