Connect with us

आज के अखबार

New Year 2026 : नए साल पर हिन्दी के अखबार खूब सजे-धजे, कवरेज जानिए

Published

on

नई दिल्ली |

साल 2026 के पहले दिन के अखबारों के बारे में जानना रोचक है। हिन्दी के अखबारोें ने नए साल के जश्न और साल की शुरुआत पॉजिटिव खबरों के साथ करने की कोशिश की है, जबकि अंग्रेजी के अखबारों ने किसी भी खबर को जबरन न्यू ईयर फ्लेवर देने की कोशिश नहीं की है।

द इंडियन एक्सप्रेस के एक जनवरी 2026 के एडिशन पर नजर डालने पर हम पाते हैं

द इंडियन एक्सप्रेस

द इंडियन एक्सप्रेस

द हिन्दू के एक जनवरी 2026 के एडिशन में भी हार्ड खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित हैं, हालांकि नए साल के जश्न का एक बड़ा फोटो लगाया है।

द हिन्दू

द हिन्दू

द टाइम्स ऑफ इंडिया के एक जनवरी 2026 के एडिशन में मास्टहेड (Masthead) को नए साल के हिसाब से सजाया गया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया

टाइम्स ऑफ इंडिया

हिन्दी के अखबार दैनिक भास्कर ने नए साल के हिसाब से ज्योतिष और अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से इस साल को सूर्य का वर्ष बताया है, आम पाठक इस लॉजिक को वेरिफाई नहीं कर सकता, डिजायनिंग के हिसाब से यह पन्ना हिन्दी के पाठकों को लुभाने वाला लगता है।

दैनिक भास्कर

दैनिक भास्कर

अमर उजाला का पहला पन्ना भी नए साल पर आधारित है, इसमें मौसम से जोड़कर नए साल के जश्न की खबर को लीड लगाया है। मास्टहेड भी सजाया गया है।

अमर उजाला

अमर उजाला

दैनिक हिन्दुस्तान में ठीक यही पैटर्न दिखता है, इसमें भी अधिकांश खबरें नए साल से जोड़कर बनी हैं। पेज की पूरी डिजायनिंग नए साल को लेकर बनाई गई है।

दैनिक हिन्दुस्तान

दैनिक हिन्दुस्तान

दैनिक जागरण ने भी नए साल पर पॉजिटिव खबरों के साथ शुरुआत की है, मास्टहेड भी सजाया है।

दैनिक जागरण

दैनिक जागरण

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *