Connect with us

आज की सुर्खियां

आज की सुर्खियां: सुप्रीम कोर्ट ने उमर-शरजील को नहीं दी जमानत; रुसी तेल की खरीद पर ट्रंप बोले- ‘मोदी जानते थे मैं खुश नहीं’

Published

on

देश की पांच प्रमुख खबरें: 

1. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली दंगे के आरोपी उमर ख़ालिद और शरजील इमाम को ज़मानत नहीं दी, जबकि अन्य पाँच आरोपियों को ज़मानत मिली। सुप्रीम कोर्ट के आदेश की आलोचना हो रही।

2. कांग्रेस ने वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले व राष्ट्रपति मादुरो को अगवा किए जाने की कार्रवाई की सख्त आलोचना करते हुए बयान जारी किया। भारत सरकार के रुख़ से कड़ा है विपक्षी दल का रुख़।

3. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अकाल तख्त ने 15 जनवरी को व्यक्तिगत पेशी के लिए तलब किया, कहा- सिखों से जुड़े दो मामलों में न्याय न मिलने पर नाराजगी।

4. यूपी में सिपाही भर्ती के लिए उम्र सीमा में सभी को तीन साल की छूट देने का योगी सरकार ने किया फैसला, 32 हज़ार से ज्यादा पदों पर होनी है सीधी भर्ती।

5. ईडी ने पर्यावरण पर काम करने वाले नामी समूह ‘सतत संपदा’ पर छापामारी की, आरोप लगाया- ‘ऊर्जा क्षेत्र में कोयले के इस्तेमाल के खिलाफ माहौल बनाने के लिए विदेशी फंड लिया।’


 

विदेश की पांच प्रमुख खबरें: 

1. ट्रंप की भारत को फिर धमकी, बोले- “पीएम मोदी जानते थे मैं ख़ुश नहीं हूं, मुझे ख़ुश करना जरूरी इसलिए रूस से तेल खरीदना कम किया। अगर भारत यह ख़रीद नहीं रोकेगा तो फिर टैरिफ़ लगाएंगे।”

2. न्यूयॉर्क कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किए गए राष्ट्रपति मादुरो, जज के सामने कहा- मैं निर्दोष हूं, मेरा अपहरण हुआ। नार्को आतंकवाद से जुड़े चार केसों में मादुरो के ख़िलाफ़ सुनवाई शुरू हुई।

3. ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर दावा ठोका, बोले- आर्कटिक क्षेत्र में रूस व चीन की बढ़ती मौजूदगी के कारण ग्रीनलैंड अमेरिका के लिए बेहद अहम। डेनमार्क ने विरोध दर्ज कराया।

4. बांग्लादेश में बीते तीन सप्ताह में पांचवें हिन्दू की हत्या, एक अख़बार के कार्यकारी संपादक राणा प्रताप को सरेआम गोली से मार डाला।

5. अमेरिका में ट्रंप सरकार के ख़िलाफ़ सड़क पर उतरे आम लोग, वेनेजुएला पर किए गए हमले का विरोध किया; वेनेजुएला में भी जारी है आम जनता का प्रदर्शन।


इन आयोजनों पर रहेगी नजर

1. सुप्रीम कोर्ट आज SIR की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर करेगा सुनवाई

2. उत्तर प्रदेश में आज जारी होगी SIR की फाइनल ड्राफ्ट लिस्ट।

 

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *