Connect with us

आज की सुर्खियां

ब्रिटेन पर रोमांचक जीत के बाद हॉकी ओलंपिक के सेमीफाइनल में भारत

Published

on

देश की पांच बड़ी खबरें :

1- ओलंपिक में हॉकी के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम, ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया।
2- मध्य प्रदेश के सागर जिले में तेज बारिश से 50 साल पुराना मकान गिरने से गिरने से नौ बच्चों की मौत।
3- सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण संबंधित से पैदा होंगी कई मुश्किलें, हम सहमत नहीं : बसपा सुप्रीमो मायावती।
4- वक्फ एक्ट में केंद्र करेगी बड़े बदलाव, कैबिनेट ने करीब 40 संशोधनों को दी मंजूरी : आईएएनएस का दावा
5- हरियाणा के किसान की हर फसल को एमएसपी पर खरीदेगी सरकार : सीएम सैनी की रैली में घोषणा।

विदेश की पांच बड़ी खबरें :
1- मध्य एशिया में तनाव गहराया : इजरायल में लेबनान की ओर से हिजबुल्ला समूह ने दागीं दर्जनों मिसाइलें, रेड अलर्ट जारी।
2- बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, पीएम हसीना के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में 27 की मौत, देशव्यापी कर्फ्यू लगा।
3- इजरायल-ईरान तनाव के बीच तेल अवीव पहुंचे अमेरिकी सेंट्रल कमांड फोर्स के प्रमुख, कई पश्चिमी देशों ने अपने नागरिकों को लेबनान छोड़ने को कहा। 
4-  ब्रिटेन में 3 बच्चियों की मौत के बाद हिंसक प्रदर्शन में 90 गिरफ़्तारियां। अप्रवासियों के खिलाफ सड़कों पर उतरे धुर दक्षिणपंथी।
5- क्रीमिया में तैनात रूस की पनडुब्बी को डुबोने का यूक्रेन ने किया दावा, रुस ने अब तक नहीं दी प्रतिक्रिया।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *