आज की सुर्खियां
आज की सुर्खियां: सेना की गाड़ी खाई में गिरने से 10 जवानों की मौत; ट्रंप ने किया शांति बोर्ड का औपचारिक लॉन्च
देश की पांच प्रमुख खबरें :
1- जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सेना की बुलेट प्रूफ़ गाड़ी 200 फ़ीट गहरी खाई में गिरी, 10 जवानों की मौत व 11 घायल।
2- क्रोएशिया की राजधानी में भारतीय दूतावास पर खालिस्तान समर्थकों ने तोड़फोड़ की, भारत ने कड़ी आपत्ति जताकर ऐक्शन की माँग की।
3- चांदी के दामों में लगातार उछाल के बाद पहली बार 19 हज़ार रुपये की गिरावट एक दिन में दर्ज हुई, सोना भी 3 हज़ार रुपये हुआ सस्ता।
4- मणिपुर में कुकी बहुल चूराचांदपुर में एक मैतेई युवक की उसकी पत्नी के सामने हत्या, कुकी उग्रवादी दंपति को अगवा कर ले गए थे।
5- भारत ने जारी किया ज़िम्मेदार देशों का इंडेक्स, इसमें अमेरिका व चीन टॉप 50 की सूची से बाहर, सिंगापुर अव्वल, भारत 16वें नंबर पर।
विदेश की पांच प्रमुख खबरें :
1- गज़ा को लेकर बनाए बोर्ड ऑफ पीस का औपचारिक ऐलान, 60 से ज्यादा देशों को न्योता पर सिर्फ 18 देशों ही अब तक शामिल हुए।
2- ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर नरमी के बाद यूरोपीय देशों पर टैरिफ़ की घोषणा भी वापस ली, दावों में बोले- नाटो प्रमुख से वार्ता के बाद लिया फैसला।
3- T-20 विश्वपक का बांग्लादेश ने किया बॉयकॉट, अंतरिम सरकार ने इस कदम के लिए ICC और BCCI को ज़िम्मेदार ठहराया।
4- दावोस में पीएम जेलेंस्की ने दी जानकारी– अमेरिका, रूस और यूक्रेन के बीच पहली त्रिपक्षीय वार्ता UAE में होगी।
5- नेपाल में जेन-जी आंदोलन के दौरान अत्यधिक बल के इस्तेमाल की जांच करने वाली कमेटी को दूसरी बार मिला एक्सटेंशन।
आज की सुर्खियां
आज की सुर्खियां : भारत पर अमेरिकी टैरिफ घटा; गज़ा से सटा राफा बॉर्डर दो साल बाद खोला गया
देश की पांच प्रमुख खबरें :
1- अमेरिका से व्यापार समझौते पर सहमति, भारत पर टैरिफ़ अब 50% से घटकर 18 फीसदी। ट्रंप व मोदी दोनों ने जानकारी दी।
2- सुप्रीम कोर्ट ने पोर्श कार एक्सीडेंट मामले में तीनों नाबालिगों को ज़मानत दे दी, कहा– ऐसे हादसों के लिए माता–पिता ज़िम्मेदार जो बच्चों को नियंत्रित नहीं कर पाते।
3- तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को मिला संगीत जगत का सबसे प्रतिष्ठित ग्रैमी अवॉर्ड; उनके भाषणों की ऑडियो रिकॉर्डिंग के लिए यह पुरस्कार दिया गया।
4- मणिपुर में फिर भाजपा की सरकार बनाने की जुगत, आज होगी विधायकों की बैठक, 13 फरवरी को पूरी हो रही है राज्य में राष्ट्रपति शासन की मियाद।
5- महत्वपूर्ण खनिज पदार्थों पर होने वाली बैठक में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका रवाना हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर, तनाव के बीच यह दौरा अहम माना जा रहा।
विदेश की पांच प्रमुख खबरें :
1- गज़ा में लागू शांति योजना के तहत खोली गई पड़ोसी देश मिस्त्र से सटी राफा सीमा, अब गाज़ा के लोग इलाज के लिए बाहर जा सकेंगे।
2- अमेरिका की पहली महिला मेलानिया ट्रंप की डॉक्यूमेंट्री ने बॉक्स ऑफ़िस पर रिकॉर्ड बनाए, रिलीज के बाद से 70 लाख डॉलर की कमाई।
3- ब्रिटेन ने रूस के राजनयिक को देश से निर्वासित किया, पिछले महीने रूस ने ब्रिटिश नागरिक को जासूसी के आरोप में देश से निकाला था।
4- यूरोपीय संघ ने ईरानी अर्द्ध सैनिक बलों को आतंकी संगठन घोषित किया, फैसले के विरोध में ईरान ने उसके सभी राजदूतों को तलब किया।
5- भारत की ओर से निलंबित सिंधु जल संधि पर पाक पीएम ने आरोप दोहराया, बोले– भारत जल का इस्तेमाल हथियार की तरह कर रहा।
आज की सुर्खियां
आज की सुर्खियां: प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत; ट्रंप ने ईरान पर फिर रूख पलटा
देश की प्रमुख पांच खबरें :
1- महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत 5 लोगों की विमान हादसे में मौत, चुनावी रैली के लिए मुंबई से पुणे के बारामती जा रहे थे, आज होगा अंतिम संस्कार।
2- अजित पवार की अचानक मौत पर ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जाँच कराने की माँग की; शरद पवार बोले- हादसे का राजनीतिकरण न करें।
3- UGC के समता नियम के ख़िलाफ़ सवर्ण समाज के विरोध के बीच इस मामले पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट राजी हुआ, अभी तारीख़ तय नहीं।
4- यूपी के प्रयागराज में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद माघ मेले में बिना स्नान किए लौटे, मौनी अमावस्या पर प्रशासन ने रोका था, तब से धरना दे रहे थे।
5- नीट–पीजी सीट में कोटा का दुरुपयोग की आशंका, जनरल कैटेगरी वाले दो छात्रों ने बौद्ध धर्म अपनाया, सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सरकार के मांगी रिपोर्ट
विदेश की प्रमुख पांच खबरें :
1- ईरान को लेकर फिर आक्रामक हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बोले- ईरान समझौता कर ले वरना अगला हमला पिछले साल के मुकाबले ज्यादा ख़तरनाक होगा।
2- अमेरिकी दवाब के बीच कनाडा सुधार रहा भारत के साथ रिश्ते, मार्च के पहले सप्ताह में भारत दौरा कर सकते हैं कनाडाई पीएम मार्क कार्नी।
3- अमेरिका के बदले रूख के बीच 7 साल बाद चीन पहले ब्रिटिश पीएम, अपने साथ 50 कारोबारियों का दल ले गए, चीनी राष्ट्रपति से होगी मुलाकात।
4- अमेरिका के टेक्सास में सरकारी एजेंसियों और पब्लिक यूनिवर्सिटी को H1B वीजा तुरंत रोकने का आदेश, भारतीय पेशेवरों पर होगा असर।
5- एक अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट का आकलन- रूस-यूक्रेन युद्ध में मौतों का आंकड़ा 20 लाख पार कर जाएगा। दूसरे विश्व युद्ध के बाद सबसे ज्यादा सैनिक रूस खो चुका है।
आज की सुर्खियां
आज की सुर्खियां: भारत-EU के बीच हुआ मुक्त व्यापार समझौता; फ्रांस में बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन
देश की प्रमुख पांच खबरें :
1- भारत-यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौता हुआ, 17 साल पहले शुरू हुई वार्ता पूरी, समझौते पर हस्ताक्षर व इसे लागू होने में समय लगेगा।
2- भारत ने यूक्रेन पर रुख़ बदला, EU के साथ संयुक्त बयान में कहा- “ऐसे प्रयासों का समर्थन जो स्वतंत्र, संप्रभु, क्षेत्रीय अखंडता पर आधारित हो।”
3- UGC के नए समता नियम को लेकर सवर्ण जाति की ओर से हो रहे विरोध पर बोली सरकार- किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा।
4- असम की ब्रह्मपुत्र नदी में 36 लोगों को ले जा रही नाव पलटी, बच्चे समेत छह लोग लापता हुए, NDRF बचाव में जुटी।
5- देश के सबसे चहीते गायक अर्जित सिंह ने पार्श्वगायन से सन्यास लेकर सबको चौंकाया, सोशल मीडिया पर लिखा– अब प्लेबैक सिंगिंग नहीं करूंगा।
विदेश की प्रमुख पांच खबरें :
1- फ्रांस में 15 साल से छोटे बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन, हाई स्कूल में नहीं ले जा सकेंगे फ़ोन; विधेयक मंजूर हुआ, सितंबर से लागू होगा।
2- अमेरिका के साथ तनाव के बीच ब्रिटेन के पीएम कीव स्टार्मर अपने दल के साथ चीन पहुंचे, आज शी जिनपिंग से होगी मुलाक़ात।
3- रॉयटर्स की खोजी रिपोर्ट का दावा- ईरान के गुप्त सैन्य बेड़े ने म्यांमार की सैन्य सरकार को भारी मात्रा में भेजा जेट ईंधन।
4- अमेरिका के मिनेसोटा राज्य में ICE बलों की गोलीबारी में दो मौतों के बाद संघीय जज ने ICE प्रमुख को अवमानना की चेतावनी दी।
5- उत्तर कोरिया ने जापान सागर की ओर देर रात बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जापान सरकार व दक्षिण कोरियाई सेना ने इसकी पुष्टि की।
-
जनहित में जारी3 months agoClimate Risk Index 2026: मौसम की मार झेलने वाले टॉप-10 में भारत शामिल, 30 सालों में 80,000 मौतें.. ₹14 लाख करोड़ का नुकसान
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoडालमिया नगर: 40 साल बाद भी बिहार के हर चुनाव में क्यों जिंदा हो जाती है इसकी याद?
-
चुनावी डायरी3 months agoबिहार में दूसरे चरण की वोटिंग जारी..रिकॉर्ड वोटिंग के संकेत
-
चुनावी डायरी3 months agoBihar Election: कई जिलों में वोट का बहिष्कार! जानिए कहां और क्यों नाराज हुए मतदाता
-
लाइव पन्ना3 months agoदिल्ली ब्लास्ट को लेकर कल से आज तक क्या-क्या हुआ?
-
चुनावी डायरी3 months agoबिहार : चुनाव के बीच लापरवाही.. समस्तीपुर में कचरे में मिलीं हजारों वीवीपैट पर्चियां
-
रिसर्च इंजन3 months agoManipur Civil Services Exam Postponed Again: दो साल की हिंसा के बीच बड़ी चूक, 100 पदों की परीक्षा स्थगित – उम्मीदवारों को बड़ा झटका
-
चुनावी डायरी3 months agoBihar News : सहरसा में RJD नगर अध्यक्ष के बेटे की हत्या, 10 लोगों पर केस दर्ज

