Connect with us

रिपोर्टर की डायरी

सहरसा(बिहार) : ढाई साल की बच्ची से रेप, गुप्तांग में रॉड डालकर बर्बरता की

Published

on

गंभीर हालत में भर्ती बच्ची और मौके पर तैनात पुलिसकर्मी।
गंभीर हालत में भर्ती बच्ची और मौके पर तैनात पुलिसकर्मी।
  • 17 फरवरी को गांव के ही युवक ने बच्ची के साथ रेप किया, तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा

सहरसा |

बिहार के सहरसा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। ढाई साल की एक नन्ही बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने बलात्कार किया है। बच्ची के गुप्तांग में रॉड या कोई तेज वस्तु डालकर बर्बरता की गई है, इससे हुई इंजरी की पुष्टि पुलिस अधिकारी ने भी की है।
बच्ची को खून से लथपथ और मिट्टी में सनी हालत में खेत में पाया गया। वह फिलहाल ICU में जिंदगी-मौत से जूझ रही है।
इस जघन्य घटना को लेकर 21 फरवरी को RJD नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।

यह घटना सहरसा जिले केे सौर बाजार थाना क्षेत्र में हुई। बच्ची के पिता का कहना है कि बलात्कारी ने उसकी बेटी के गुप्तांग में रॉड डालकर बर्बरता की। बदहवास पिता ने सहरसा के सदर अस्पताल में बताया कि 17 फरवरी की दोपहर को उनकी ढाई साल की बच्ची खेत में खेल रही थी, गांव का ही एक युवक बेटी को खिलाने के लिए ले गया।

पिता का कहना है कि गांव का आरोपी राजकुमार उनकी बेटी को तौलिये से ढंककर ले गया था। रेप के बाद बच्ची को खेत में फेंक दिया। उसके शरीर पर नोंचने-चोट के निशान थे, और प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। पिता ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने बच्ची को खून से लतपथ देखा तो हमें सूचना दी।

उसे तुरंत सदर अस्पताल सहरसा लाया गया जहां गंभीर चोटों के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। अब वह ICU में भर्ती है।

बच्ची की मां ने रोते हुए कहा- “मेरी बच्ची मिट्टी में सनी पड़ी थी। पूरे शरीर पर चोटें और नोंचने के निशान थे। प्राइवेट पार्ट से खून नहीं रुक रहा था। मैं उसके दर्द को बर्दाश्त नहीं कर पा रही। भगवान उसे बचा ले।”

उधर, डीएसपी ने बताया कि बच्ची के साथ प्रथम दृष्टया रेप की घटना सामने आई है और उसके प्राइवेट पार्ट में भी इंजरी है। पुलिस ने आरोपी राजकुमार शर्मा को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने घटनास्थल पर FSL टीम भेजकर साक्ष्य जुटाए हैं।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *