रिपोर्टर की डायरी
UPSC में लखीसराय की दो महिला पदाधिकारियों ने दिखाया प्रतिभा का जलवा
लखीसराय | गोपाल प्रसाद आर्य
जिले के लिए शुक्रवार का दिन गौरवपूर्ण रहा, जब यहां कार्यरत दो महिला पदाधिकारियों ने प्रतिष्ठित UPSC परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन ने दोनों अधिकारियों को सम्मानित किया।
अवर निर्वाचन पदाधिकारी स्मृति आनंद ने UPSC परीक्षा में अखिल भारतीय 368वीं रैंक प्राप्त की है, जबकि प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी रुचि सिंह ने 171वीं रैंक हासिल कर उल्लेखनीय सफलता पाई है।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने दोनों सफल अधिकारियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि UPSC जैसी कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त करना अत्यंत गर्व की बात है। स्मृति आनंद और रुचि सिंह ने अपने परिश्रम और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर यह सफलता हासिल कर जिले की बेटियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
उन्होंने कहा कि आज महिलाएं प्रशासन, शिक्षा, विज्ञान, खेल समेत सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। इन दोनों अधिकारियों की सफलता जिले की छात्राओं और युवतियों को बड़े लक्ष्य तय करने और उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।
इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार और जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
रिपोर्टर की डायरी
बिहार के दृष्टिबाधित रविराज ने UPSC में पाई All India 20वीं रैंक
- UPSC 2025 में पहले प्रयास में 182 रैंक हासिल की थी, दूसरे प्रयास में टॉप 20 में पहुंचे।
नवादा | अमन कुमार सिन्हा
जन्म से दृष्टिबाधित होने के बावजूद लक्ष्य पर स्पष्ट दृष्टि रखने वाले नवादा के रविराज ने UPSC में ऑल इंडिया लेवल पर 20वीं रैंक हासिल कर मिसाल कायम की है।
बिहार के नवादा जिले के रविराज की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि पिछली साल अपने पहले प्रयास में उन्होंने 182वीं रैंक हासिल की थी। पर वे इससे संतुष्ठ नहीं थे और दोबारा जी-जान लगाकर मेहनत की और अब बीसवीं रैंक हासिल करके उन्होंने अपने परिवार ही नहीं अपने जिले का भी मान बढ़ाया है।

यूपीएससी-2025 रिजल्ट
रविराज का परिवार जिले के अकबरपुर प्रखंड के महुली गांव में रहता है। वे नवादा शहर के नवीन नगर मोहल्ले में किराये पर रहकर पढ़ाई कर रहे थे। उन्होंने फोन पर बताया कि हर दिन 8 से 10 घंटे पढ़ाई की, तब ये रैंक आई है।

रविराज ने अपनी विशिष्ठ क्षमता को साबित किया है।
रविराज की प्रतिभा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे इससे पहले BPSC परीक्षा में भी सफल रहे थे। वे वर्तमान में राजस्व अधिकारी के पद पर चयनित होकर जिला टॉपर रह चुके हैं। उन्होंने राजनीति विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई सीताराम साहू कॉलेज से की है।

अपनी मां और पिता के साथ रविराज ( Photo Credit – X/@ravidinkar)
वे अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां विभा सिन्हा और पिता रंजन कुमार सिन्हा को देते हैं जिन्होंने बचपन से उनके अंदर यह आत्मविश्वास भरा कि वे किसी भी मायने में कमतर नहीं हैं।
चुनावी डायरी
Breaking News : CM नीतीश कुमार का ऐलान- “राज्यसभा का सदस्य बनना चाहूंगा, बिहार में नई सरकार को समर्थन”
- बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट करके राज्यसभा चुनाव के लिए दावेदारी का ऐलान किया।

सीएम नीतीश कुमार का ट्वीट
चुनावी डायरी
क्या बिहार छोड़ राज्यसभा जाएंगे नीतीश कुमार? आज नामांकन की आखिरी ताऱीख, NDA ने बुलाई बैठक
- बिहार के मंत्री बोले- सीएम नीतीश कुमार ने बेटे निशांत कुमार को राजनीति में लाने की अनुमति दी।
नई दिल्ली |
बिहार में होली के दिन एक बड़ा दावा सामने आया कि बिहार में दसवीं बार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा भेजे जा सकते हैं। दावा है कि भाजपा का कोई नेता बिहार का अगला मुख्यमंत्री बन सकता है और नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को डिप्टी सीएम पद दिया जा सकता है। सूत्रों के हवाले से सामने आए इन दावों का एनडीए सहयोगी व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने खंडन किया है।
लोजपा(राम विलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने साफ कहा है कि
“बिहार में हमारी डबल इंजन की सरकार अच्छा काम कर रही है और मुख्यमंत्री बदले जाने को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर बिहार का नेतृत्व करते रहेंगे।”
दूसरी ओर, केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने के सवाल पर मीडिया से कहा कि होली पर ऐसे मजाक सामान्य हैं। उन्होंने कहा- “नीतीश कुमार जी ही हमारे मुख्यमंत्री हैं।”
जदयू नेता श्रवण कुमार के बयान से मिली दावों को हवा
दरअसल 3 मार्च को बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बयान दिया कि नीतीश कुमार ने अपने बेटे निशांत कुमार की सक्रिय राजनीति में एंट्री के लिए मंजूरी दे दी है। जदयू के सीनियर नेता श्रवण कुमार के इस बयान से नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के दावों को हवा मिली।
श्रवण कुमार ने कहा था,
“होली से एक दिन पहले मैं बिहार के लोगों के साथ एक अच्छी खबर शेयर करना चाहता हूं, JD(U) के अंदर और राज्य के युवाओं के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में आने की लंबे समय से मांग चल रही थी, अब रास्ता साफ हो गया है और एक-दो दिन में औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।”
आज नामांकन भर सकते हैं नीतीश कुमार
सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि 5 मार्च को नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए नामांकन भर सकते हैं। बिहार में राज्यसभा के लिए पांच सीटें खाली हैं, जिसके लिए नामांकन की अंतिम तारीख 5 मार्च है। बीजेपी की ओर से दो राज्यसभा सीटों के लिए उम्मीदवार (नितिन नवीन व शिवेन कुमार) घोषित किए गए हैं। जदयू को अन्य दो सीटों पर उम्मीदवार उतारने हैं और पांचवीं सीट पर NDA के तीसरे सहयोगी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को उतारा जाना लगभग तय है।
पटना में NDA की अहम बैठक पर नजर
बिहार की सरकार में बड़े बदलाव को लेकर NDA सरकार के बड़े नेता भले इनकार कर रहे हों पर बृहस्पतिवार को पटना में NDA विधायकों की बैठक बुलाई गई है, जो बड़े बदलाव का संकेत दे रही है।
सीएम बदले तो कौन संभालेगा कमान?
बिहार में दस बार मुख्यमंत्री बन चुके नीतीश कुमार की सेहत को लेकर लगातार खबरें सामने आती रहती हैं। पिछले साल नवंबर में नई सरकार बनने के बाद सरकार चलाने में भाजपा का अपरहैंड साफ नजर आता है। ऐसे में माना जा रहा है कि संभावित नए सीएम की दौड़ में सबसे आगे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी हैं। उनके बाद केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, विधायक संजीव चौरसिया और MLC जनक राम का नाम लिया जा रहा है।
-
रिपोर्टर की डायरी3 months ago
जहानाबाद में रिजर्व टेंपो से घर जा रही छात्रा के साथ रेप : साहसी लड़की ने खुद थाने जाकर रिपोर्ट लिखवाई, फोन से खींचे फोटो दिखाए.. ड्राइवर पकड़ा गया
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoबिहार : रोहतास में अब तक लटकी होमगार्ड भर्ती, बार-बार Joining Date बढ़ने से युवा परेशान
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoमुंगेर : बिहार से यूपी तक पहुंच रही थी नकली Gold Flake-Wills सिगरेट, असली कंपनी ने ट्रैक करके गैंग पकड़वाया
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoरोहतास में 7 साल की बच्ची से शव पर ड्रामा करने वाला ही बलात्कारी और हत्यारा निकला
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoबिहार : डिलीवरी करने के लिए यूट्यूब वीडियो को बार-बार देखा, खून ज्यादा बह जाने से प्रसूता मर गई
-
आज के अखबार2 months ago
New Year 2026 : नए साल पर हिन्दी के अखबार खूब सजे-धजे, कवरेज जानिए
-
आज के अखबार2 months agoMP : गो-मूत्र से कैंसर का इलाज ढूंढने के नाम पर ₹3.5 करोड़ से हुई रिसर्च, जांच में मिला बड़ा घोटाला
-
रिपोर्टर की डायरी2 months ago
नवादा (बिहार): बेखौफ नेता ने महिला SDPO को दफ्तर में जाकर धमकाया, रंगदारी मांगी

