दुनिया गोल
दुबई एयरपोर्ट पर फिर से ड्रोन हमला, एक भारतीय समेत 4 घायल
नई दिल्ली | दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) पर ड्रोन से हमला किया है, जिसके बाद उसे अस्थायी तौर पर खाली कराए जाने की खबर है।
इस हमले में एक भारतीय समेत चार विदेशी नागरिक घायल हो गए हैं।
इससे पहले 7 मार्च को भी दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की उड़ानों को रद्द करना पड़ा था।
तब दुबई के अधिकारियों ने कहा था कि एक हवाई हमले को इंटरसेप्ट करने के दौरान मलबा गिरने से घटना हुई थी, तब एयरपोर्ट को तुरंत खाली कराया गया था। हालांकि फिर उड़ानें दोबारा शुरू कर दी गई थीं।
यह भी कहा गया है कि हवाई यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है।
दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) पर ड्रोन हमले की खबर ने पश्चिम एशियाे में तनाव को एक बार फिर उजागर कर दिया है।
दुनिया गोल
ट्रंप का बड़ा ऐलान: रिलायंस के साथ मिलकर अमेरिका में बनेगी दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी
- 300 अरब अमेरिकी डॉलर की डील की घोषणा खुद राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर की है।
नई दिल्ली | वैश्विक तेल संकट के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ मिलकर दुनिया की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी अमेरिका में खोलने की घोषणा की है।

वैश्विक तेल संकट के बीच ट्रंप प्रशासन का भारतीय कंपनी के साथ यह सौदा अहम है।
“रिलायंस के साथ हमारी साझेदारी अमेरिका को ऊर्जा में आत्मनिर्भर बनाएगी। यह रिफाइनरी न केवल अमेरिका के लिए, बल्कि वैश्विक ऊर्जा बाजार के लिए गेम-चेंजर साबित होगी। हम भारत के साथ मिलकर इतिहास रच रहे हैं।”साभार – ट्रूथ सोशल
इस रिफाइनरी का उद्देश्य अमेरिका में तेल शुद्धिकरण क्षमता बढ़ाना, आयात पर निर्भरता कम करना, और ट्रंप की ‘अमेरिका फर्स्ट’ ऊर्जा नीति को मजबूत करना होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत को रिलायंस की इस डील के जरिए अमेरिकी बाजार में मजबूत उपस्थिति मिलेगी। तकनीकी साझेदारी और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में भारत की स्थिति मजबूत होगी।
दुनिया गोल
बिना सबूत डोनाल्ड ट्रंप बोले- ‘प्राइमरी स्कूल पर हमला खुद ईरान ने किया था’
नई दिल्ली | ईरान के मीनाब शहर के गर्ल्स प्राइमरी स्कूल पर हुई हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यह हमला ईरान या अन्य किसी देश ने किया होगा।
दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सोमवार को ईरानी स्कूल पर हुए हमले की ज़िम्मेदारी को लेकर सवाल पूछा गया था। इस हमले में 168 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें 110 स्कूली बच्चियां शामिल हैं। इन बच्चियों को सामूहिक कब्र बनाकर दफनाया गया था। इस हमले को संभावित रूप से अमेरिकी हमला माना जा रहा है।
इस हमले में इस्तेेमाल हुई टॉमहॉक मिसाइल को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- “यह मिसाइल अमेरिका में बनती है लेकिन इसका इस्तेमाल कई देश करते हैं, जिनमें ईरान भी शामिल है।”
इस पर एक अमेरिकी पत्रकार ने सवाल पूछा – राष्ट्रपति ट्रंप आपके कहने का मतलब है कि ईरान ने युद्ध के पहले दिन ही किसी तरह अपने प्राथमिक स्कूल पर खुद ही हमला कर दिया! आपके प्रशासन में आखिर आप ही अकेले व्यक्ति क्यों हैं जो ऐसा कह रहे हैं?
इस पर ट्रंप ने कहा कि “मुझे इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं है, हमले की जांच चल रही है, जांच रिपोर्ट जो भी बताएगी, मैं उसे स्वीकार करने के लिए तैयार हूं।”
बता दें कि ईरानी स्कूल में जान गंवाने वाली बच्चियों की उम्र 7 से 12 साल के बीच थी। ट्रंप पहले भी बिना सबूत कह चुके हैं कि ईरान ने ऐसा हमला युद्ध में वैश्विक हमदर्दी बटोरने के लिए किया होगा।
दुनिया गोल
ईरान के साथ युद्ध पर ट्रंप बोले- ‘राष्ट्रपति पुतिन मददगार बनना चाहते हैं’
- इस साल में पहली बार अमेरिकी व रूसी राष्ट्रपति के बीच फोन वार्ता हुई।
नई दिल्ली | रूसी राष्ट्रपति पुतिन, अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध को खत्म करने में भूमिका निभाना चाहते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (9 march) को ऐसा दावा किया है।
ट्रंप ने कहा कि उनकी रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ एक घंटे लंबी फोन वार्ता हुई। इसमें पुतिन ने उन्हें ऐसा ऑफर दिया।से कहा कि वे ईरान युद्ध को खत्म करने में मदद करना चाहते हैं।
ट्रंप ने बताया कि इस फोन वार्ता में यूक्रेन में चल रहे युद्ध पर भी चर्चा हुई।
ट्रंप ने पुतिन को क्या जवाब दिया?
समाचार एजेंसी रॉयर्टर्स के मुताबिक, ट्रंप ने पत्रकारों को बताया कि उन्होेंने पुतिन के ‘मदद’ के ऑफर के जवाब में उनसे कहा कि “अगर आप यूक्रेन का युद्ध ख़त्म कराने में मदद करें तो वह ज़्यादा मददगार होगा।”
बोले- ‘युद्ध खत्म होता नहीं दिख रहा’
साथ ही ट्रंप ने पत्रकारों से यह भी कहा कि “यूक्रेन यूक्रेन का युद्ध ऐसा संघर्ष है जो ख़त्म होता नहीं दिख रहा है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के बीच गहरी दुश्मनी है और वे किसी समझौते पर नहीं पहुंच पा रहे हैं।”
हालांकि उन्होंने इस मुद्दे पर भी पुतिन के साथ हुई फोन वार्ता को सकारात्मक माना।
पुतिन से वार्ता के मायने समझिए
- गौरतलब है कि इस साल पुतिन व ट्रंप के बीच यह पहली फोन वार्ता है और यह ऐसे समय में हुई है जब रूसी तेल की खरीद को लेकर अमेरिका ने रूख नरम किया है।
- दूसरी ओर, हाल में अमेरिकी मीडिया ने रिपोर्ट किया था कि ईरान को रूस खुफिया जानकारी मुहैया करा रहा है जिसके जरिए वह पश्चिम एशिया में अमेरिकी ठिकानों पर हमले कर पा रहा है। इन दावों को लेकर ट्रंप की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
- यह भी ध्यान देने योग्य है कि जिस दिन ट्रंप ने पुतिन से फोन पर बात की, उसी दिन राष्ट्रपति पुतिन ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर बनाए गए मोजतबा ख़ामेनेई को बधाई दी।
रूसी राष्ट्रपति ने कहा था, “तेहरान के लिए रूस अपना अटूट समर्थन और ईरानी दोस्तों के साथ एकजुटता को दोहराता है। वादा करते हैं कि हम एक भरोसेमंद साथी बने रहेंगे।”
-
रिपोर्टर की डायरी3 months ago
जहानाबाद में रिजर्व टेंपो से घर जा रही छात्रा के साथ रेप : साहसी लड़की ने खुद थाने जाकर रिपोर्ट लिखवाई, फोन से खींचे फोटो दिखाए.. ड्राइवर पकड़ा गया
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoबिहार : रोहतास में अब तक लटकी होमगार्ड भर्ती, बार-बार Joining Date बढ़ने से युवा परेशान
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoबिहार : डिलीवरी करने के लिए यूट्यूब वीडियो को बार-बार देखा, खून ज्यादा बह जाने से प्रसूता मर गई
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoरोहतास में 7 साल की बच्ची से शव पर ड्रामा करने वाला ही बलात्कारी और हत्यारा निकला
-
आज के अखबार2 months ago
New Year 2026 : नए साल पर हिन्दी के अखबार खूब सजे-धजे, कवरेज जानिए
-
आज के अखबार2 months agoMP : गो-मूत्र से कैंसर का इलाज ढूंढने के नाम पर ₹3.5 करोड़ से हुई रिसर्च, जांच में मिला बड़ा घोटाला
-
आज की सुर्खियां1 month ago
बिहार की निर्भया : NEET की छात्रा को न्याय दिलाने की मांग दिल्ली से उठी; NDA घटक दलों की असहजता उजागर
-
रिपोर्टर की डायरी2 months ago
नवादा (बिहार): बेखौफ नेता ने महिला SDPO को दफ्तर में जाकर धमकाया, रंगदारी मांगी




