Connect with us

प्रदेश रिपोर्ट

जहानाबाद (बिहार): पढ़ाई करने की जगह BRC में किताबें ढोते नज़र आए छात्र, वीडियो वायरल

Published

on

बीआरसी से स्कूल ड्रेस में किताबें ढोहते दो छात्र।
  • रतनी-फरीदपुर के BRC में छात्रों से ढुलाई गईं किताबें।
  • जिम्मेदार अफसरों ने चुप्पी साध ली, वीडियो वायरल हो रहा।
  • अभिभावकों ने बच्चों से काम कराने को लेकर नाराज़गी जतायी।

जहानाबाद | शिवा केसरी

जिले के रतनी-फरीदपुर प्रखंड में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

प्रखंड संसाधन केंद्र (BRC) में छात्रों से किताब ढुलवाए जाने की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

राजकीय मध्य विद्यालय सिकंदरपुर स्कूल के छात्र, स्कूल में पढ़ाई करने के बजाय बीआरसी परिसर में किताबें ढोते नजर आए।

यह घटना उस समय की बताई जा रही है, जब बच्चों का स्कूल समय चल रहा था।

ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर बच्चों को पढ़ाई छोड़कर इस तरह के काम में क्यों लगाया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि टीचर कार्यालय के काम भी बच्चों से करा लेते हैं, ऐसा पहले भी देखा गया है।

इस पूरे मामले पर अब तक संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आई है।

वहीं, अभिभावकों ने नाराज़गी जताते हुए मामले में जांच करके दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हो सकें।

लोगों का कहना है कि अगर शिक्षा के मंदिर में ही बच्चों से मजदूरी कराई जाएगी, तो उनकी पढ़ाई और भविष्य पर गंभीर असर पड़ना तय है। प्रशासन को चाहिए कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रदेश रिपोर्ट

बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक का रिजल्ट : जमुई की पुष्पांजलि और वैशाली की सबरीन बनीं स्टेट टॉपर

Published

on

पटना | बिहार बोर्ड ने 10वीं यानी मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट रविवार को घोषित कर दिया है।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के मुताबिक, मैट्रिक परीक्षा 2026 में कुल 81.79% विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं।

इस बार खास बात यह रही कि टॉप पोजिशन पर दो छात्राओं ने एक साथ कब्जा जमाया है।

जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की सबरीन परवीन 492 अंक यानी 98.40% के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है।

पुष्पांजलि ने सिमुलतला विद्यालय, जमुई से दसवीं की परीक्षा दी थी और सबरीन परवीन ने उच्च माध्यमिक विद्यालय, वैशाली से पढ़ाई की।

यह भी खास बात है कि टॉप-5 की सूची में ही अकेले 13 विद्यार्थियों ने अपनी जगह बनाई है।

अगर हम रैंक 6 से 10 तक की बात करें, तो यहां कुल 26 विद्यार्थी शामिल हैं।

पूरी टॉप-10 की सूची में कुल 149 विद्यार्थियों के नाम दर्ज हैं।

Continue Reading

प्रदेश रिपोर्ट

Breaking News: सहरसा में 5 साल की बच्ची के माथे पर बदमाशों ने मारी गोली

Published

on

अस्पताल में एडमिट बच्ची।

सहरसा (मुकेश कुमार सिंह) |

अज्ञात बदमाशों ने 5 वर्षीय बच्ची को माथे पर गोली मारकर जख्मी कर दिया है। बच्ची के सिर से गोली आर-पार हो गई है।

बच्ची की स्थिति गंभीर है, उसका इलाज किया जा रहा है।

यह घटना जिले के सौरबाजार थानाक्षेत्र में रविवार सुबह हुई। पुलिस जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 7:30 बजे सुबह में अज्ञात बदमाशों ने अपने दरवाजे पर खेल रही 5 साल की बच्ची पर बंदूक से हमला कर दिया।

गोली की घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गयी।

बच्ची को सहरसा के आयुष नर्सिंग होम में करवाया भर्ती।

घटना सौरबाजर के मधुरा गांव की बतायी जा रही है। बच्ची का नाम संजना कुमारी है और उसके पिता विकास शर्मा एक पेंटर हैं।

उन्होंने बेटी के ऊपर हुए जानलेवा हमले के पीछे के कारण के बारे में कोई जानकारी न होने की बात कही है।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना अध्य्क्ष सुबोध कुमार निजी नर्सिंग होम पहुंचे।

 

Continue Reading

प्रदेश रिपोर्ट

मुंगेर की ढोल पहाड़ी के लोगों को बंधी उम्मीद : पूजा करने आए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बोले- सड़क बनवाएंगे

Published

on

मुंगेर की ढोल पहाड़ी
  • ढोल पहाड़ी से सुल्तानगंज तक मुख्य सड़क बनने का ऐलान।

मुंगेर | प्रशांत कुमार

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर असरगंज प्रखंड के चोर गांव पंचायत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ढोल पहाड़ी स्थित दुर्गा मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में उनके आगमन पर ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया।सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। चोर गांव पंचायत को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चारों दिशाओं में सड़कों का जाल बिछाया गया है, जिससे लोगों की दैनिक जीवन में सहूलियत बढ़ी है।उन्होंने कहा कि ढोल पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को सुल्तानगंज आने-जाने में लंबे समय से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को प्राथमिकता देते हुए ढोल पहाड़ी से सुल्तानगंज तक मुख्य सड़क के निर्माण का निर्णय लिया गया है, जिसे शीघ्र ही धरातल पर उतारा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा इस क्षेत्र में लोगो को रोजगार कैसे बढे और पर्यटन को कैसे बढ़ावा मिले इसको लेकर पर्यटन विभाग को भारत सरकार से सहमति ली जा रही है। उपमुख्यमंत्री ने ढोल पहाड़ी के समग्र विकास की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह पहाड़ी स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से जुड़ी रही है, जहां स्वतंत्रता सेनानियों का ठिकाना हुआ करता था। ऐसे महत्वपूर्ण स्थल के संरक्षण एवं विकास के लिए पुरातत्व विभाग से अनुमति प्राप्त कर वैज्ञानिक तरीके से कार्य कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले वीर सपूतों की विरासत का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।उपमुख्यमंत्री की घोषणाओं से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और लोगों ने विकास कार्यों को लेकर उम्मीद जताई है।

Continue Reading
Advertisement

Categories

Trending