प्रदेश रिपोर्ट
Bihar Board 10th Result : बांका की पुष्पांजलि ने वैज्ञानिक बनने का सपना लेकर पढ़ाई की, बन गईं स्टेट टॉपर
बांका | दीपक कुमार
घर से बाहर रहकर सरकारी आवासीय स्कूल से पढ़ते हुए बांका की पुष्पांजलि मैट्रिक में स्टेट टॉपर बन गई हैं। वे वैज्ञानिक बनना चाहती हैं और हर दिन 14 घंटे पढ़ाई करती हैं।
बांका जिले के रजौन प्रखंड की बेटी पुष्पांजलि के टॉप कर लेने की खबर फैलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। गोपालपुर गांव स्थित उनके घर में बधाई देने वालो का तांता लग गया है।
बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में पुष्पांजलि ने पहला स्थान वैशाली जिले की सबरीन परवीन के साथ संयुक्त रूप से हासिल किया है। दोनों के 492 यानी 98.40% अंक हैं। यह रिजल्ट रविवार को जारी हुआ है।
पुष्पांजलि, मूल रूप से रजौन प्रखंड के सिंहनान पंचायत के गोपालपुर गांव की निवासी हैं। अभी वे जमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय में रहकर पढ़ाई कर रही हैं।
उनकी इस उपलब्धि से बांका ही नहीं जमुई में भी लोग गर्व महसूस कर रहे हैं।
पुष्पांजलि ने शुरूआती पढ़ाई अपने पंचायत क्षेत्र सिंहनान के भगवानपुर में की थी, यहीं उनके पिता लाल मोहन शर्मा स्कूल टीचर हैं।
उनकी मां सिंधु देवी गृहिणी हैं और उन्होंने अपनी बेटी को पढ़ाई के लिए खूब आगे बढ़ाया।
पुष्पांजलि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने बताया कि आगे चलकर वह वैज्ञानिक बनना चाहती हैं और देश के लिए कुछ बड़ा करने का सपना रखती हैं।
पुष्पांजलि की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी अवसर मिलने पर बड़ी से बड़ी सफलता हासिल कर सकती हैं।
प्रदेश रिपोर्ट
बिहार : गांव के सरकारी स्कूल में पढ़कर स्टेट टॉपर बनीं वैशाली की सबरीन
महुआ, वैशाली | मुन्ना खान
बिहार के वैशाली जिले की सबरीन परवीन ने 492 अंक या 98.40% प्राप्त करके संयुक्त रूप से राज्य में शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्होंने पुष्पांजलि कुमारी के साथ शीर्ष स्थान साझा किया।
चेहरा कला ब्लॉक के चौराही स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा सबरीन की इस उपलब्धि ने उसके परिवार और गांव को गौरवान्वित किया है।
सबरीन ने स्वीकार किया कि उन्हें अच्छे अंक लाने का पूरा भरोसा था, लेकिन उन्होंने राज्य में शीर्ष स्थान हासिल करने की उम्मीद नहीं की थी।
नतीजों के बाद खुशी जताते हुए उन्होंने कहा कि मुझे पूरा यकीन था कि मैं अच्छा प्रदर्शन करूंगी, लेकिन मैंने यह नहीं सोचा था कि मैं टॉपर्स में शामिल होऊंगी।
परिणाम घोषित होते ही उसके घर पर पड़ोसियों, शिक्षकों और शुभचिंतकों का तांता लग गया, जो सभी उसे बधाई देने पहुंचे थे।
सबरीन परवीन, महुआ अनुमंडल क्षेत्र के चेहराकलां प्रखंड के छोटे से गांव छौराही की रहने वाली हैं।
सबरीन परवीन ने गांव में रहकर ही अपनी पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी की।
अपनी सफलता के बारे में बात करते हुए सबरीन ने पढ़ाई में निरंतरता के महत्व पर ज़ोर दिया।
उन्होंने कहा कि घर के पास नियमित कोचिंग कक्षाओं के साथ खुद से तैयारी -साथ स्व-अध्ययन ने उनकी तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने नियमित अध्ययन की तुलना दैनिक आदतों से करते हुए कहा कि इसे एक आवश्यक दिनचर्या के रूप में लेना चाहिए।
प्रदेश रिपोर्ट
बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक का रिजल्ट : बांका की पुष्पांजलि और वैशाली की सबरीन बनीं स्टेट टॉपर
पटना | बिहार बोर्ड ने 10वीं यानी मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट रविवार को घोषित कर दिया है।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के मुताबिक, मैट्रिक परीक्षा 2026 में कुल 81.79% विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं।
इस बार खास बात यह रही कि टॉप पोजिशन पर दो छात्राओं ने एक साथ कब्जा जमाया है।
बांंका की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की सबरीन परवीन 492 अंक यानी 98.40% के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है।
पुष्पांजलि ने जमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय से दसवीं की परीक्षा दी थी और सबरीन परवीन ने वैशाली के उच्च माध्यमिक विद्यालय से पढ़ाई की।
यह भी खास बात है कि टॉप-5 की सूची में ही अकेले 13 विद्यार्थियों ने अपनी जगह बनाई है।
अगर हम रैंक 6 से 10 तक की बात करें, तो यहां कुल 26 विद्यार्थी शामिल हैं।
पूरी टॉप-10 की सूची में कुल 149 विद्यार्थियों के नाम दर्ज हैं।
प्रदेश रिपोर्ट
Breaking News: सहरसा में 5 साल की बच्ची के माथे पर बदमाशों ने मारी गोली
सहरसा (मुकेश कुमार सिंह) |
अज्ञात बदमाशों ने 5 वर्षीय बच्ची को माथे पर गोली मारकर जख्मी कर दिया है। बच्ची के सिर से गोली आर-पार हो गई है।
बच्ची की स्थिति गंभीर है, उसका इलाज किया जा रहा है।
यह घटना जिले के सौरबाजार थानाक्षेत्र में रविवार सुबह हुई। पुलिस जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 7:30 बजे सुबह में अज्ञात बदमाशों ने अपने दरवाजे पर खेल रही 5 साल की बच्ची पर बंदूक से हमला कर दिया।
गोली की घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गयी।
बच्ची को सहरसा के आयुष नर्सिंग होम में करवाया भर्ती।
घटना सौरबाजर के मधुरा गांव की बतायी जा रही है। बच्ची का नाम संजना कुमारी है और उसके पिता विकास शर्मा एक पेंटर हैं।
उन्होंने बेटी के ऊपर हुए जानलेवा हमले के पीछे के कारण के बारे में कोई जानकारी न होने की बात कही है।
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना अध्य्क्ष सुबोध कुमार निजी नर्सिंग होम पहुंचे।
-
आज की सुर्खियां2 months ago
बिहार की निर्भया : NEET की छात्रा को न्याय दिलाने की मांग दिल्ली से उठी; NDA घटक दलों की असहजता उजागर
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoबिहार : डिलीवरी करने के लिए यूट्यूब वीडियो को बार-बार देखा, खून ज्यादा बह जाने से प्रसूता मर गई
-
आज के अखबार3 months agoMP : गो-मूत्र से कैंसर का इलाज ढूंढने के नाम पर ₹3.5 करोड़ से हुई रिसर्च, जांच में मिला बड़ा घोटाला
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoबिहार : रोहतास में अब तक लटकी होमगार्ड भर्ती, बार-बार Joining Date बढ़ने से युवा परेशान
-
रिपोर्टर की डायरी3 months ago
नवादा (बिहार): बेखौफ नेता ने महिला SDPO को दफ्तर में जाकर धमकाया, रंगदारी मांगी
-
आज के अखबार3 months ago
New Year 2026 : नए साल पर हिन्दी के अखबार खूब सजे-धजे, कवरेज जानिए
-
आज की सुर्खियां2 months ago
आज की सुर्खियां: सेना की गाड़ी खाई में गिरने से 10 जवानों की मौत; ट्रंप ने किया शांति बोर्ड का औपचारिक लॉन्च
-
रिपोर्टर की डायरी1 month agoगोपालगंज का ‘मॉडल अस्पताल’ : टॉयलेट का पानी भरने से X-ray सुविधा तक बंद पड़ी, लीकेज से मरीज परेशान

