Connect with us

प्रदेश रिपोर्ट

बिहार की पहली ‘पिंक बैंक’ का सासाराम में उद्घाटन, सभी पदों पर महिला कर्मी तैनात

Published

on

सासाराम में पिंक बैंक के उद्धाटन के बाद मौजूद महिला बैंक कर्मी
सासाराम में पिंक बैंक के उद्धाटन के बाद मौजूद महिला बैंक कर्मी

सासाराम | अविनाश श्रीवास्तव

बिहार के रोहतास जिले से महिला सशक्तिकरण की एक ऐतिहासिक तस्वीर सामने आई है। यहां के सहकारिता बैंक (Cooperative Bank) को राज्य की पहली ‘पिंक ब्रांच’ घोषित कर दिया गया है।

दी सासाराम-भभुआ सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की सासाराम शाखा की पिंक शाखा बनाया गया है। इसका उद्धाटन 11 अप्रैल को बिहार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने किया।

खास बात यह है कि इस पिंक ब्रांच मेें मैनेजर से लेकर कैशियर और क्लर्क तक, सभी पदों पर केवल महिला कर्मी ही तैनात हैं। इस तरह यह बिहार की पहली पूर्ण रूप से महिलाओं द्वारा संचालित बैंक ब्रांच है।

सासाराम-भभुआ सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की सासाराम-पिंक ब्रांच का उद्घाटन हुआ।

सासाराम-भभुआ सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की सासाराम-पिंक ब्रांच का उद्घाटन हुआ।

बिहार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि “पिंक ब्रांच के जरिए समाज को महिला सशक्तिकरण का एक मजबूत संदेश मिलेगा।”

सासाराम पिंक ब्रांच की मैनेजर दुर्गेश कुमारी ने बताया कि “यह पूरी तरह महिला संचालित ब्रांच है इसलिए महिला ग्राहकों को अपनी बात साझा करने और बैंकिंग कार्य निपटाने में काफी सहजता होगी।”

इस मौके पर मौजूद सभी महिला कर्मी बेहद उत्साहित दिखीं।

वहीं, बैंक के प्रबंध निदेशक अरविंद कुमार पासवान ने बताया कि “बैंक ने पहली बार अपने सभी घाटे को खत्म कर मुनाफे में जगह बनाई है, जो एक बड़ी उपलब्धि है। जल्द ही यहां ई-बैंकिंग की सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।”

इस कार्यक्रम के दौरान आईबीपीएस के माध्यम से चयनित 11 नई सहायकों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *