Connect with us

प्रदेश रिपोर्ट

रोहतास : महिला GST अफसर के नवजात की मौत, SDM ने निजी अस्पताल में मारा छापा

Published

on

समर्पण अस्पताल में छापामारी के लिए पहुंचीं सदर एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी
समर्पण अस्पताल में छापामारी के लिए पहुंचीं सदर एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी
  • रोहतास में प्रसव के बाद जीएसटी अफसर के नवजात की मौत।
  • निजी अस्पताल के खिलाफ शिकायत पर एसडीएम ने मारा छापा।
  • अस्पताल की सुविधाओं को जांचा, कर्मचारियों से भी पूछताछ हुई।

रोहतास | अविनाश श्रीवास्तव

बिहार के रोहतास में एक निजी अस्पताल में जीएसटी अधिकारी के नवजात की मौत हो जाने के बाद जिला प्रशासन ने शुक्रवार, 25 अप्रैल की रात अस्पताल में छापामारी की।

सदर डीएसपी-2 कुमार वैभव ने बताया कि “हमें एक शिकायत मिली थी कि जीएसटी कार्यालय में कार्यरत अधिकारी ज्योति कुमारी का लालगंज नहर के समर्पण अस्पताल में प्रसव हुआ था, जिसमें लापरवाही के चलते नवजात की मौत हो गई।”

इसी मामले में अस्पताल में जांच के लिए टीम आई है। इस रेड में सदर एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी भी मौजूद रहीं।

अस्पताल के सूत्रों से पता लगा है कि छापामारी के दौरान मेडिकल सुविधाओं के बारे में जांच की गई। साथ ही ड्यूटी पर तैनात कर्मियों से भी पूछताछ हुई।

डीएसपी कुमार वैभव ने कहा कि अगर अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई भी लापरवाही या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो अस्पताल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। और इसका लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।

मौके पर पीड़ित जीएसटी अफसर ज्योति कुमारी मौजूद रहीं, हालांकि उन्होंने मीडिया से बात नहीं की। लेकिन उनके ड्राइवर अभिषेक तिवारी ने बताया कि “जीएसटी अफसर ज्योति कुमारी का प्रसव 8 अप्रैल के आसपास हुआ था। बच्चा पैदा होने के बाद अस्पताल ने लापरवाही की तो उसकी तबीयत बिगड़ गई, तब बच्चे को वाराणसी रेफर कर दिया और उसकी मौत हो गई।”