आज की सुर्खियां
23 April, 2026 : आज की सुर्खियां पढ़िए
देश की प्रमुख पांच खबरें :
1- ईरान की नौसेना ने भारत आ रहे एक जहाज समेत तीन पर गोलीबारी की; पूर्व में दो भारतीय जहाजों पर गोलीबारी के बाद भारत ने जतायी थी आपत्ति।
2- बंगाल में वोट कटने के खिलाफ ट्रिब्यूनल में 34 लाख अपीलें, इनमें क्लियर हुए मात्र 139 लोग आज कर पाएंगे वोटिंग।
3- कड़ी सुरक्षा के बीच आज प. बंगाल व तमिलनाडु में डाले जा रहे वोट, तमिलनाडु में आज एक ही चरण में पूरा हो जाएगा मतदान।
4- दिल्ली में आईआरएस की बेटी के साथ घर में रेप के बाद मर्डर, जिम के लिए गए थे माता-पिता, पुलिस ने पुराने नौकर को गिरफ्तार किया।
5- सुप्रीम कोर्ट ने आईपैक दफ्तर में केंद्रीय जांच एजेंसी के छापामारी के दौरान सीएम ममता बनर्जी के हस्तक्षेप करने को गलत माना।
विदेश की प्रमुख पांच खबरें :
1- ट्रंप ने सीज़फायर को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया, पाक में वार्ता टली; ईरान बोला- अमेरिका धमकाकर लक्ष्य नहीं पा सकता।
2- ट्रंप प्रशासन ने नेवी सेक्रेटरी जॉन सी फेलन को पद से हटाया, इससे पहले संयुक्त सैन्य कमांडर को हटाया जा चुका है।
3- नेपाल की नई सरकार के गृहमंत्री सुदन गुरुंग का इस्तीफा, वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप सामने आने के बाद पद से हटे।
4- अमेरिकी सेना सेंट्रल कमांड का दावा- ईरान के खिलाफ नाकाबंदी के तहत 31 जहाजों को वापस लौटाया।
5- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जर्मनी दौरे पर कहा- “दोनों देशों के बीच जल्द सबमरीन डील साइन हो सकती है।”

