Connect with us

प्रदेश रिपोर्ट

जहानाबाद: पूर्व वायु सेना कर्मी से घूस मांगने वाले राजस्व कर्मचारी की नौकरी गई

Published

on

रंगेहाथों रिश्वत लेते पकड़े गए राजस्व कर्मी को ले जाती विजिलेंस टीम
रंगेहाथों रिश्वत लेते पकड़े गए राजस्व कर्मी को ले जाती विजिलेंस टीम (फाइल फुटेज)

जहानाबाद | शिवा केशरी

बिहार के निगरानी विभाग ने वायु सेना के पूर्व कर्मचारी से रिश्वत लेते पकड़े गए एक राजस्व कर्मी को नौकरी से निकाल दिया है।

जहानाबाद जिला प्रशासन ने इस बारे में मंगलवार, 28 अप्रैल को जानकारी दी है।

डीएम अलंकृता पाण्डेय ने सदर अंचल के राजस्व कर्मचारी अविनाश कुमार नलिन को सेवा से बर्खास्त (Dismiss) कर दिया है।

इतना ही नहीं उन्हें भविष्य में भी किसी भी सरकारी सेवा के लिए अयोग्य घोषित किया गया है।

मामला 7 अक्टूबर 2025 का है, जब निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की टीम ने सदर अंचल कार्यालय में छापामारी की थी।

उस दौरान अविनाश कुमार नलिन को एक रिटायर्ड वायु सेना कर्मी से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और विभागीय जांच शुरू हुई।

इस खबर का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है और लोगों का मानना है कि इस तरह के सख्त कदम उठाए जाने से आम जनता का सिस्टम पर भरोसा बढ़ेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *