Connect with us

प्रदेश रिपोर्ट

नालंदा में दोहरा हत्याकांड: घर में मां-बेटी की गला दबाकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Published

on

नालंदा पोस्टमार्टम हाउस में रखा महिला व उनकी बेटी का शव।
नालंदा पोस्टमार्टम हाउस में रखा महिला व उनकी बेटी का शव।

नालंदा | संजीव राज

बिहार के नालंदा जिले में एक मां व नाबालिग बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बीती रात हुई इस घटना में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं है इसलिए उसे अभिरक्षा में लेकर इलाज के लिए मेडिकल भेजा गया है।

यह घटना जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र के जेठौना गांव में हुई। मरने वाली महिला की पहचान 32 वर्षीया सनिशा देवी और उनकी बेटी 14 वर्षीय स्नेहा कुमारी के रूप में हुई है। इस दोहरे हत्याकांड के कारण समझने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

बिछौने से ढके हुए थे कमरे में शव

मौत की सूचना मिलते ही हिलसा डीएसपी-2 ऋषिराज और खुदागंज थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचे। पुलिस को दोनों शव घर के अंदर पलंग पर बिछौने से ढके हुए मिले। बारीकी से जांच करने पर पता चला कि बेटी स्नेहा के गले पर दबाने के गहरे निशान थे और मां सनिशा देवी की गर्दन मरोड़ी गई थी।

बड़ी बहन बोली- ‘गला दबाकर मारा’

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका की बहन सोनी देवी ने बताया कि “उन्हें फोन पर उनके बहनोई ने बहन के बीमार होने की खबर दी। फिर जब दोबारा उन्होंने फोन किया तो नहीं उठाया, लेकिन बहनोई ने उनकी छोटी बहन को फोन करके बताया कि उसने पत्नी व बेटी का गला दबाकर उन्हें मार डाला है।”

उन्होंने कहा कि “वह यह नहीं समझ पा रही हैं कि ऐसा किस कारण से हुआ होगा।”

पति की मानसिक हालत पर सवाल

हिलसा डीएसपी-2 ऋषिराज ने आरोपी की मानसिक हालत खराब होने के बारे में बताया। उन्होंने कहा-

“प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घर में मृतका, उसकी बेटी और पति संजय कुमार ही रहते थे। आरोपी संजय कुमार को पुलिस हिरासत में इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज भेजा है। बताया जा रहा है कि संजय की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसका इलाज चल रहा है।”

हिलसा डीएसपी-2 ऋषिराज

हिलसा डीएसपी-2 ऋषिराज

जांच के लिए बुलाई गई FSL टीम

पुलिस ने घटनास्थल को पूरी तरह सुरक्षित कर दिया है। साक्ष्य जुटाने के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की टीम को बुलाया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ भेज दिया गया है। पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *