Connect with us

प्रदेश रिपोर्ट

पश्चिम चंपारण: भीषण आंधी में ज़मींदोज़ हुए बिजली के 6 टावर, गंडक पार के इलाकों में ब्लैकआउट

Published

on

बेतिया, पश्चिमी चंपारण |

 बिहार के पश्चिम चंपारण ज़िले में बुधवार रात आई भीषण आंधी और तूफ़ान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।

आंधी की रफ़्तार इतनी तेज़ थी कि बेतिया से ठकराहा पावर ग्रिड के बीच 1.20 लाख केवीए सप्लाई वाले छह बड़े टावर पोल उखड़कर ज़मीन पर गिर गए।

इस घटना के कारण गंडक पार के दियारा क्षेत्र में पिछले 16 घंटों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। हज़ारों लोग भीषण गर्मी के बीच अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।

भारी नुकसान का आकलन

ग्रिड डिविजन के सहायक अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन को व्यापक क्षति पहुंची है। उनके अनुसार,

“तेज़ आंधी के कारण टावर नंबर 79, 83 और 84 समेत आधा दर्जन टावर गिर गए हैं, जिससे पूरी सप्लाई चेन टूट गई है।”

अधिकारियों का कहना है कि साल 2022 में भी इसी तरह के तूफ़ान ने इलाके में भारी तबाही मचाई थी। फिलहाल, बिजली विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और युद्धस्तर पर मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। हालांकि, स्थिति को सामान्य होने और बिजली बहाली में अभी कुछ और समय लग सकता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *