Connect with us

प्रदेश रिपोर्ट

चुनाव ख़त्म, अपराध शुरू: गोपालगंज में BSF जवान की मां को दस गोलियां मारीं, रोहतास में छात्र को गोलियों से छलनी किया

Published

on

(नोट – इस खबर को वीडियो में देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

गोपालगंज/रोहतास | विधानसभा चुनाव खत्म होते ही बिहार में फिर से अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। 16 नवंबर की रात गोपालगंज में एक बीएसएफ जवान के घर घुसकर उनकी मां के ऊपर दस राउंड गोलियां चला दीं। महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। दूसरी ओर, रोहतास में महज 20 साल के एक छात्र को तीन गोलियां मारकर अपराधी फरार हो गए। दोनों मामलों के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।


 

गोपालगंज : अपाचे पर आए दो बदमाशों ने बेटी के सामने मां को मार डाला

आलोक कुमार | गोपालगंज की घटना में 40 वर्षीय सविता देवी की उनकी बेटी के सामने ही मौत हो गई। बेटी चुलबुल ने बताया कि दो हमलावर अपाचे बाइक से उनके घर के सामने उतरे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोली की ताबड़तोड़ आवाज से आसपास के लोग इधर-उधर जान बचाकर भागे। ये मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के पांडेय समईल गांव का है।

अपने भाई के साथ भाईदूज के मौके पर सविता देवी की तस्वीर

अपने भाई के साथ भाईदूज के मौके पर सविता देवी की तस्वीर

महिला का बेटा ओमकार यादव BSF में जवान है और अभी असम में उनकी तैनाती है। उनके पति मुन्ना यादव भी पिछले तीन साल से असम में ही मजदूरी कर रहे हैं। मृत महिला के भाई का कहना है कि जमीन के झगड़े को लेकर गांव के कुछ लोगों ने चुनाव बाद जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने गांव के रूदल चौधरी और उसके बेटे विवेक पर हत्या का आरोप लगाया है।

मौके पर बिलखते परिजन

मौके पर बिलखते परिजन

घटना की गंभीरता देखते हुए SP अवधेश दीक्षित ने ACP हथुआ आनंद मोहन गुप्ता की अगुवाई में SIT बनाई है। मौके से दो खोखे बरामद हुए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।


रोहतास : पुल पर पड़ी मिली लाश, तीन गोलियां मारीं 

अविनाश कुमार | दूसरी ओर, रोहतास के दिनारा ब्लॉक में 17 नवंबर की सुबह कुंड पुल पर एक युवक की लाश मिली, जिसके शरीर में तीन गोलियां मारी गई हैं। मरने वाले का नाम सुधीर यादव है। परिवार का कहना है कि उनके बेटे की किसी से दुश्मनी नहीं थी और वो कॉप्टीशन की तैयारी कर रहा था। सुधीर रात में किसी काम से बाहर निकला, वहां घात लगाए अपराधियों ने उसके ऊपर हमला कर दिया। मौके से पुलिस को तीन खोखे और मृतक की बाइक भी मिली है।

मौके पर जानकारी देते अधिकारी

मौके पर जानकारी देते DSP

DSP बिक्रमगंज संकेत कुमार और थानाध्यक्ष विनय कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और एक स्पेशल टीम को जांच की जिम्मेदारी दी गई है।

 

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।