Connect with us

रिपोर्टर की डायरी

FSL रिपोर्ट में खुलासा- पटना में नीट छात्रा के कपड़ों से मिला था स्पर्म, इन पुलिसकर्मियों पर हुआ ऐक्शन

Published

on

पटना में नीट छात्रा की मौत को पुलिस सुसाइड बताती रही जबकि जांच में रेप की पुष्टि हुई है। (सांकेतिक तस्वीर)
पटना में नीट छात्रा की मौत को पुलिस सुसाइड बताती रही जबकि जांच में रेप की पुष्टि हुई है। (सांकेतिक तस्वीर)
  • 24 जनवरी की देर रात प्रेस रिलीज जारी करके पुलिस ने FSL रिपोर्ट और विभागीय कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक की।

पटना |

पटना के एक हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदेहास्पद स्थिति में बेहोश होने और फिर अस्पताल में मौत के मामले में एक बार फिर साबित हो गया है कि उसके साथ रेप हुआ था।

छात्रा की मौत की फ़ोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) रिपोर्ट में कहा गया है कि लड़की के कपड़ों में मानव शुक्राणु के अवशेष मिले हैं। पटना पुलिस ने 24 जनवरी की देर रात प्रेस रिलीज जारी करके यह जानकारी दी। रेप की पुष्टि के बाद छात्रा के परिजनों ने कहा है कि वे रविवार की दोपहर तीन बजे प्रेसवार्ता करेंगे।

स्पर्म का मिलान आरोपियों के डीएनए से होगा

प्रेस रिलीज़ में कहा गया है कि छात्रा ने कथित तौर पर घटना के समय जो अंडर गार्मेंट पहने थे, उनमें से एक में मानव शुक्राणु के अवशेष मिले हैं। इसकी डीएनए प्रोफाइलिंग की जा रही है। फिर इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों और ऐसे संदिग्ध लोगों के डीएनए से इसका मिलान कराया जाएगा, जिन्हें एसआईटी ने चिह्नित किया है।

जांच में लापरवाही के लिए थाना प्रभारी, SI सस्पेंड

इस पूरे मामले में पटना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे, पुलिस लगातार रेप की संभावना से इनकार करती रही और दावा करती रही कि छात्रा ने सुसाइड किया था। अब इस मामले में रेप की पुष्टि होने के बाद पहली बार निलंबन की कार्रवाई हुई है। पटना के चित्रगुप्तनगर थाना की प्रभारी रौशनी कुमारी और कदमकुआं के सब इंस्पेक्टर हेमंत झा को निलंबित कर दिया गया है। चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र में ही वह हॉस्टल पड़ता है, जहां रहकर छात्रा पढ़ रही थी।

एक नजर में जानिए- कब-कब, क्या-क्या हुआ?

  • 5 जनवरी को छात्रा अपने घर से नया साल मनाकर हॉस्टल लौटी।
  • 6 जनवरी को पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में लड़की बेहोश मिली थी, उसे निजी अस्पताल ले जाया गया।
  • 7 जनवरी को पटना के प्रभात मेमोरियल हीरामती हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां एक डॉक्टर ने बताया कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है।
  • 9 जनवरी को पिता ने रेप और मर्डर की आशंका जताकर केस दर्ज कराया।
  • 10 जनवरी को प्रभात हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कराकर मेदांता अस्पताल ले जाया गया।
  • 11 जनवरी को छात्रा की मौत हो गई, इससे पहले वह कोमा में थी, सिर्फ एक बार तीन घंटे के लिए होश में आई थी।
  • 13 जनवरी को पुलिस ने प्रेस रिलीज़ में कहा कि छात्रा के साथ यौन हिंसा की पुष्टि नहीं हुई।
  • 15 जनवरी को पटना के PMCH में हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया कि छात्रा से यौन हिंसा से इनकार नहीं किया जा सकता।
  • 17 जनवरी को बिहार DGP ने इस मामले में SIT बनाने की घोषणा की।
  • 20 जनवरी को हॉस्टल सील किया गया, जिसको लेकर काफी सवाल खड़े हुए।
  • 21 जनवरी को पटना पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सेकंड ओपीनियन लेने के लिए इसे पटना एम्स भेज दिया।
  • 24 जनवरी को FSL रिपोर्ट में छात्रा के कपड़े से स्पर्म मिला है।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *