रिपोर्टर की डायरी
खगड़िया में पकड़ौआ विवाह: युवक ने कहा- ‘जबरन शादी कराई’, महिला बोली- ‘हम पहले से प्रेमी थे’
- बिहार में आज भी जबरन कराये जा रहे पकड़ौआ विवाह।
- खगड़िया जिले में एक किसान को गाय खरीदने के बहाने पकड़ा।
- जबरन शादी कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
रिपोर्टर की डायरी
मुंगेर (बिहार): पुलिस ने थाने में कराई प्रेमी जोड़े की शादी, परिवार ने लिखा दी थी अपहरण की रपट
- मुंगेर पुलिस ने बालिग प्रेमी जोड़े की शादी थाने में करायी।
- पुलिस और ग्रामीण बने बाराती, इलाके में चर्चा बनी शादी।
- प्रेमी जोड़े ने साबित किया वो बालिग, पुलिस ने शादी करायी।
मुंगेर (हवेली खड़गपुर) | प्रशांत कुमार सिंह
अक्सर पुलिस को प्रेमी जोड़े के ऊपर जोर-दबाव बनाते देखा जाता है, पर बिहार के मुंगेर जिले की पुलिस ने मिसाल कायम की है जिससे युवाओं का पुलिस पर भरोसा बढ़ेगा। एक प्रेमी जोड़े की पुलिस थाने में पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शादी कराई गई।
यह मामला मुंगेर के हवेली खड़गपुर पुलिस थाने का है, जहां स्थित शिव मंदिर में प्रेमी जोड़े ने सात फेरे लिए। प्रेम विवाह करने वाली युवती का नाम पायल है जो तेघड़ा गांव की रहने वाली है जबकि युवक बृजेश भागलपुर जिले का रहने वाला है। बीती 23 जनवरी को दोनों एक साथ लापता हो गए थे। पायल के पिता अजय शाह का आरोप था कि बृजेश उनकी बेटी का अपहरण करके ले गया है और उन्होंने 28 फरवरी को इस मामले की FIR भी दर्ज करवा दी। उनका आरोप था कि उनकी बेटी नाबालिग है। इसके बाद खड़गपुर पुलिस लड़की का पता लगाने के लिए लगातार दबिश दे रही थी।
इसी बीच 2 फरवरी को प्रेमी युगल पुलिस थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि वे बालिग हैं और शादी करना चाहते हैं। पायल ने बताया कि वह अपनी मर्जी से बृजेश के साथ चली गई थी। इस मामले में पुलिस थाना प्रभारी ने दोनों परिवारों व कुछ जनप्रतिनिधियों को बुलाकर बात करवाई। फिर आपसी बातचीत और रजामंदी के बाद थाना परिसर के ही मंदिर में दोनों की शादी कराई गई, जिसे देखने के लिए आसपास के लोग भी जुट गए। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य भी मौजूद रहे।
रिपोर्टर की डायरी
बिहार में भोजपुरी रीलों का खतरनाक ट्रेंड: एक हफ्ते में दो महिलाओं की हत्या, परिवार वालो ने रील बनाने के चलते मार डाला
- दरभंगा में रील बनाने वाली पूनम का शव उनके घर पर पड़ा। बेगूसराय में रील क्रिएटर के उसके पति ने मार डाला।
(नोट – इस खबर को वीडियो पर देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।)
बेगूसराय | धनंजय झा
बिहार में भोजपुरी गानों पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल होने का चलन तेजी से बढ़ा है, लेकिन अब यह ट्रेंड महिलाओं की जान लेने लगा है। पिछले एक सप्ताह में राज्य में रील बनाने वाली दो महिलाओं की हत्या हो चुकी है। दोनों मामलों में परिवार और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप है। यह घटनाएं भोजपुरी रीलों से जुड़े झगड़े और सामाजिक विरोध को उजागर कर रही हैं।
दरभंगा –
26 जनवरी को दरभंगा जिले में पूनम नाम की महिला की हत्या हुई। उसका शव ससुराल (सिंघवाड़ा) में मिला। पूनम भोजपुरी गानों पर रील बनाती थी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपियों में पूनम के पति संतोष सहनी, देवर अशोक सहनी, सास सुकुमारी देवी, ननद फुलो देवी और आशा देवी शामिल हैं। परिवार का कहना है कि रील बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था।
बेगूसराय –
बेगूसराय में एक महिला की हत्या उसके पति ने गोली मारकर की। आरोपी पति ने पहले पुलिस को बताया कि दुश्मनी के कारण किसी ने पत्नी को गोली मारी। लेकिन सख्त पूछताछ में उसने कबूल लिया कि उसने खुद हत्या की। उसका आरोप है कि पत्नी रील बनाती थी और इंस्टाग्राम पर गुजरात के एक युवक से उसका अफेयर था। बार-बार मना करने पर भी वह मिलने जाती थी, इसलिए उसने हत्या कर दी। पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
बढ़ता खतरा और सवाल
भोजपुरी गानों पर डांस करके रील बनाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इससे परिवार और समाज में झगड़े, विरोध और अब हत्याएं होने लगी हैं। इन मामलों को महिलाओं की व्यक्तिगत स्वतंत्रता के साथ-साथ उनके शरीर को कमोडिटी की तरह पेश करने के बढ़ते ट्रेंड के रूप में भी देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि राज्य सरकार को ऐसे कंटेंट पर रोक लगानी चाहिए और सोशल मीडिया पर जागरूकता फैलानी चाहिए।
जेंडर एंगल –
यह घटनाएं बिहार में महिलाओं की सुरक्षा और सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। अब देखना यह है कि सरकार और पुलिस इस पर क्या कदम उठाती है।
रिपोर्टर की डायरी
Bihar 12th Board Exam: देरी से पहुंचे स्टूडेंट्स का पेपर छूटा तो दीवार फांदकर अंदर घुसे, पेरेंट्स ने सेंटर का ताला तोड़ा
- बिहार 12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू, एग्जाम सेंटर पर देरी से पहुंचना महंगा पड़ा।
- पहली पारी का पेपर 9:30 से था, नौ बजे के बाद पहुंचे छात्रों को नहीं मिला प्रवेश।
- कई अभिभावकों ने भी अपने बच्चों के लिए एग्जाम सेंटर को जबरन खुलवाने की कोशिश की।
मुंगेर/नवादा/बेगूसराय/रोहतास/जहानाबाद |
बिहार में 12वीं बोर्ड परीक्षा देने देरी से पहुंचे स्टूडेंट्स ने कई जिलों में जमकर हंगामा किया क्योंकि एग्जाम सेंटर पर उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। सभी विद्यार्थियों को एग्जाम सेंटर पर आधे घंटे पहले पहुंचना था। बेगूसराय और नवादा जिले में ऐसे स्टूडेंट्स ने जबरन एग्जाम सेंटर में घुसने की कोशिश की, जिसके वीडियो वायरल हो रहे हैं।
इस बार बिहार के हर जिले में मॉडल एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं, बेगूसराय के ऐसे ही एक मॉडल एग्जाम सेंटर में तो खुद पेरेंट्स ने स्कूल का ताला तोड़कर अपने बच्चों को अंदर एंट्री दिलाने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस को लाठी चार्ज करा पड़ा। ये मामला बेगूसराय के जेके प्लस टू स्कूल का है । दूसरी ओर, रोहतास जिले में देरी से सेंटर पर पहुंची लड़के-लड़कियां रोने लगे और वहां मौजूद मजिस्ट्रेट के पैरों में गिरकर अंदर जाने की प्रार्थना करने लगीं। कई विद्यार्थियों का कहना था कि ट्रैफिक जाम के चलते उन्हें देरी हो गई, आखिर में छात्र-छात्राओं को मायूस होकर लौटना पड़ा। उधर, नवादा में एग्जाम सेंटर के अंदर घुसने के लिए कुछ छात्राएं फेंसिंग पार करती दिखीं, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। दूसरी ओर, जहानाबाद के परीक्षा सेंटर पर हथकड़ी बांधे दो छात्र परीक्षा देने पहुंचे, आसिफ और बिट्टू नाम के इन छात्रों को पुलिस के ऊपर हमला करने के आरोप में जेल भेजा गया था और कोर्ट के आदेश पर परीक्षा दिलाई गई।
13 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं दे रहे पेपर
बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा के लिए 13.18 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। ये पेपर 2 फरवरी से 13 फरवरी तक चलेंगे। बिहार बोर्ड में नकल की हिस्ट्री को देखते हुए इस बार 38 जिलों में 152 मॉडल परीक्षा सेंटर बनाए गए हैं जहां जैमर व अन्य तकनीकी के जरिए नकल रोकने के इंतजाम हैं। पूरे राज्य में कुल 1762 सेंटरों पर पेपर दो पालियों में हो रहे हैं।
एक नजर में –
- 1762 परीक्षा केंद्र बने, हर केंद्र पर दंडाधिकारी, पुलिस बल और उड़नदस्ता टीम तैनात।
- 152 मॉडल परीक्षा केंद्र बनाए गये, हर जिले में चार-चार ऐसे सेंटर बने जिसमें जैमर लगा।
- 9 बनकर 30 मिनट से सुबह की पाली का पेपर होगा, 2 बजे से दूसरी पाली का पेपर।
- 30 मिनट पहले परीक्षा केेंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है, वरना प्रवेश नही दिया जाएगा।
-
जनहित में जारी3 months agoClimate Risk Index 2026: मौसम की मार झेलने वाले टॉप-10 में भारत शामिल, 30 सालों में 80,000 मौतें.. ₹14 लाख करोड़ का नुकसान
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoडालमिया नगर: 40 साल बाद भी बिहार के हर चुनाव में क्यों जिंदा हो जाती है इसकी याद?
-
चुनावी डायरी3 months agoबिहार में दूसरे चरण की वोटिंग जारी..रिकॉर्ड वोटिंग के संकेत
-
चुनावी डायरी3 months agoBihar Election: कई जिलों में वोट का बहिष्कार! जानिए कहां और क्यों नाराज हुए मतदाता
-
लाइव पन्ना3 months agoदिल्ली ब्लास्ट को लेकर कल से आज तक क्या-क्या हुआ?
-
चुनावी डायरी3 months agoबिहार : चुनाव के बीच लापरवाही.. समस्तीपुर में कचरे में मिलीं हजारों वीवीपैट पर्चियां
-
रिसर्च इंजन3 months agoManipur Civil Services Exam Postponed Again: दो साल की हिंसा के बीच बड़ी चूक, 100 पदों की परीक्षा स्थगित – उम्मीदवारों को बड़ा झटका
-
चुनावी डायरी3 months agoBihar News : सहरसा में RJD नगर अध्यक्ष के बेटे की हत्या, 10 लोगों पर केस दर्ज


