आज के अखबार
आज के अखबार : खेला खत्म से लेकर क्षत्रपों के सूर्यास्त तक; 5 राज्यों के चुनावों के रिजल्ट की कवरेज देखिए
नई दिल्ली| चार राज्यों व एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों के रिजल्ट घोषित हो गए, इसमें पश्चिम बंगाल के रिजल्ट को सभी प्रमुख अखबारों की पहली हेडलाइन बनाया।
जनसत्ता ने 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान TMC के थीमसॉन्ग ‘खेला होवे’ का संकेत देते हुए हेडिंग लगाई- “खेला खत्म”। दो शब्दों में ही अखबार ने बहुत गहरा संदेश देने की कोशिश की है।

जनसत्ता, 5 मई
दैनिक भास्कर ने पीएम नरेंद्र मोदी के बंगाली लुक और बंगाल में पार्टी की सफलता को जोड़ते हुए हेडिंग लगाई- “छा गए बाबूमोशाय”।
बता दें कि चार मई की शाम को नई दिल्ली के बीजेपी पार्टी कार्यालय में जाकर पीएम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था, जैसा कि हाल के वर्षों में विजय के बाद बीजेपी की परंपरा बन चुकी है।

दैनिक भास्कर, 5 मई
नवभारत टाइम्स व दैनिक भास्कर ने मोदी को “बाबू मोशाय” (बाबू साहब) लिखा है। NBT ने पहले पन्ने पर एक मीम इमेज का इस्तेमाल किया है जो सिक्किम में पीएम मोदी के बच्चों संग खेले फुटबॉल गेम से प्रेरित है।

नवभारत टाइम्स, 5 मई
पीएम मोदी के चुनाव प्रचार के दौरान झालमुड़ी खरीदकर खाने की घटना को बंगाल चुनाव का रूपक बताते हुए राजस्थान पत्रिका ने रिजल्ट को एक शब्द में ‘जीतमुड़ी’ लिखकर पहले पन्ने की हेडिंग बनाया है।

राजस्थान पत्रिका, 5 मई
दैनिक जागरण अखबार ने बिना ज्यादा रचनात्मकता दिखाते हुए पहले पन्ने को प्लेन रखा है। हेडिंग लगाई है- “बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार”

दैनिक जागरण, 5 मई
अमर उजाला ने भी बंगाल में भाजपा की जीत को ही पहली खबर बनाया है। हेडिंग है- “बंगाल में पहली बार खिला कमल”

अमर उजाला, 5 मई
दैनिक हिन्दुस्तान ने बंगाल में भाजपा व केरल में कांग्रेस की जीत को पहली खबर बनाया है। हेडिंग है- “बंगभूमि में खिला कमल, केरल ने कांग्रेस को चुना”

दैनिक हिन्दुस्तान, 5 मई
टाइम्स ऑफ इंडिया ने BJP को बंगाल की जनता की पार्टी बताते हुए एक लंबी हेडिंग लगाई है। हिन्दी में हेडिंग कुछ इस प्रकार है- “बंगाल की जनता पार्टी बनी बीजेपी, तमिलनाडु में विजय की जीत का दिन और केरल ने कांग्रेस को चुना।”

टाइम्स ऑफ इंडिया, 5 मई
हिन्दुस्तान टाइम्स ने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल के संदर्भ में ‘क्षत्रपों के सूर्यास्त’ को हेडिंग बनाया है।

हिन्दुस्तान टाइम्स, 5 मई
द हिन्दू ने बंगाल, तमिलनाडु व केरल में पुरानी पार्टी की सत्ता उखाड़े जाने व बदलाव को हेडिंग बनाया है।

द हिन्दू, 5 मई
द इंडियन एक्सप्रेस ने बीजेपी की आंधी में ममता बनर्जी की सरकार गिरने व तमिलनाडु के तूफान में विजय के सफर को हेडिंग बनाया है।

द इंडियन एक्सप्रेस, 5 मई

