Connect with us

रिपोर्टर की डायरी

मुंगेर : समलैंगिक संबंध के दवाब में एक किशोरी की गला दबाकर मौत

Published

on

मुंगेर | प्रशांत कुमार

बिहार के मुंगेर में एक नाबालिग लड़की की गला दबाकर मौत का मामला सामने आया है, जिसमें परिवार आरोप लगा रहा है कि पड़ोस की रहने वाली एक युवती ने उससे शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की और नाकामयाब रहने पर उसे मार डाला। परिवार का कहना है कि आरोपी युवती समलैंगिक है और घटना के बाद से फरार हो गई है। हालांकि पुलिस ने इस मामले की पुष्टि नहीं की है। आरोपी का पक्ष अब तक सामने नहीं आ सका है।

यह पूरा मामला मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगापार स्थित एक गांव का है। यहां 24 जनवरी की शाम किशोरी का शव पड़ोस के घर में पाया गया। किशोरी के चचेरे भाई का कहना है कि वह एक ही बिरादरी के रिश्ते से बुआ लगने वाली उस युवती के घर आती-जाती थी। घटना की शाम को किशोरी, अपनी उसी बुआ के घर गई हुई थी। थोड़ी देर के बाद एक पड़ोसी ने आकर बताया कि उनकी बहन ने फांसी लगा ली है। वे लोग मौके पर पहुंचे तो किशोरी का शव जमीन पर पड़ा था, युवती घर से गायब थी और घर में सिर्फ उसके बुजुर्ग पिता थे।

इस मामले की जानकारी मुफस्सिल थाना पुलिस की दिए जाने के बाद मौके पर एफएसएल टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। एसडीपीओ सदर अभिषेक आनंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया लगता है कि नाबालिग की गला घोंट कर हत्या की गयी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। समलैंगिकता को लेकर सवाल पूछे जाने पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ में यह बात सामने आयी है, लेकिन परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *