Connect with us

आज के अखबार

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी देगी हर महीने माहवारी अवकाश

Published

on

वर्किंग वूमेन , https://www.flickr.com/photos/unwomenasiapacific/9100567452

आज के अखबार ( 11 नवंबर 2024 )

चुनावों में महिलाओं के लिए सस्ता सिलेंडर देने के वादे होते रहते हैं पर महाराष्ट्र के चुनाव में माहवारी अवकाश देने का वादा करके महाविकास अघाड़ी चर्चा में आ गई है। इस खबर को इंडियन एक्सप्रेस ने प्रमुखता से छापा है। महाराष्ट्र चुनाव के लिए रविवार को महाविकास अघाड़ी (एमवीए) और भाजपा की ओर से मेनीफेस्टो जारी किया गया। कांग्रेस व शरद पवार वाली एनसीपी वाले गठबंधन एमवीए ने वादा किया गया है कि सत्ता में आने पर वह राज्य की महिला कर्मियों के लिए हर महीने दो दिनों का माहवारी अवकाश देगी। इसके अलावा हर साल पांच सस्ते सिलेंडर देने, महिलाओं को हर महीने तीन हजार रुपये देने व जाति आधारित जनगणना करवाने का वादा किया गया है। बता दें कि ओड़िशा में भाजपा ने चुनाव प्रचार के दौरान माहवारी अवकाश लागू करने का वादा किया था। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, देश में बिहार, केरल, ओड़िशा ऐसे राज्य हैं जहां  महिला कर्मियों के लिए ऐसे मासिक अवकाश का प्रावधान है जबकि कर्नाटक ने इस साल ही कुल छह माहवारी अवकाश वार्षिक देने का प्रस्ताव रखा है।

दूसरी ओर, बीजेपी, एनसीपी व शिवसेना के गठबंधन ‘महायुती’ ने अपना संयुक्त मेनिफेस्टो जारी नहीं किया बल्कि रविवार को इसके प्रमुख सहयोगी बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है जिसमें महिलाओं के लिए दी जा रही सहायता राशि में एक हजार रुपये बढ़ाने का वादा किया है, इस तरह यह राशि 2100 रुपये हो जाएगी। साथ ही धर्म परिवर्तन रोधी कानून लाने का वादा प्रमुखता से किया है। बता दें कि एनसीपी भी अपना मेनिफेस्टो जारी कर चुकी है लेकिन अभी शिवसेना ने नहीं किया है।

11 नवंबर के इंडियन एक्सप्रेस ने विदेश मंत्री जयशंकर प्रसाद की एक टिप्पणी को प्रमुखता से लिया है। ट्रंप की जीत पर उन्होंने कहा कि अमेरिका को लेकर कई देश नर्वस हैं पर मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि हमारे साथ ऐसा नहीं है। ट्रंप ने जीत के बाद पहली जिन तीन फोन कॉल का जवाब दिया है, उसमें प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत शामिल है। जयशंकर एक कार्यक्रम मेें बोल रहे थे।

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों से मुठभेड़ में सैनिकों के शहीद होने की खबर आई है। रविवार को हुई मुठभेड़ में एक जेसीओ (जूनियर कमीशन्ड ऑफिसर) शहीद हुए और तीन सैनिक गंभीर रूप से घायल हैं। किश्तवाड़ जिले में बीते सप्ताह दो ग्राम रक्षकों की हत्या कर दी गई थी, उसी मामले में आतंकियों को पकड़ने के लिए इनपुट के आधार पर सेना ने अभियान चलाया था।

कनाडा ने कहा है कि उसने भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर प्रसाद के वीडियो साक्षात्कार को ब्लॉक नहीं किया। ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष के साथ भारतीय विदेश मंत्री की प्रेसवार्ता व एक साक्षात्कार को ऑस्ट्रेलिया के एक समाचार चैनल ने 5 नवंबर को प्रसारित किया था, जिसपर चैनल व भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से आरोप लगाया गया था कि इसे कनाडा में ब्लॉक कर दिया गया है। इस मामले मेें इंडियन एक्सप्रेस के प्रश्न के उत्तर के रूप में कनाडाई प्रवक्ता की ओर से सरकार की पहली प्रतिक्रिया आई है। जिसमें कहा गया है कि इस साक्षात्कार को कनाडा मेें कोई भी आसानी से देख सकता है।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *