प्रदेश रिपोर्ट
नवादा (बिहार) : जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की सड़क हादसे में मौत
- पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद यादव के छोटे पुत्र अखिलेश ने गंवाई जान
नवादा | अमन कुमार सिन्हा
नवादा में एक सड़क दुर्घटना में जदयू विधायक विभा देवी और पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद यादव के छोटे बेटे अखिलेश कुमार की मौत हो गई है। यह घटना गुरुवार को हुई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार, अखिलेश कुमार अपने आवास से गाड़ी लेकर निकले थे। अचानक उनकी गाड़ी की रफ्तार बढ़ गई और वह एक पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
गंभीर हालत में उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया गया था। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। अखिलेश का शव पटना से नवादा स्थित उनके पैतृक आवास पथर इंग्लिश के लिए रवाना हो चुका है।
घर के सबसे छोटे बेटे की मौत से विधायक विभा देवी और पूर्व मंत्री राजवल्लभ प्रसाद यादव का परिवार गहरे सदमे में है। धीरे-धीरे लोग उनके पैतृक आवास पर जुटना शुरू हो गए हैं।
मृतक अखिलेश कुमार राजनीति से दूर रहते थे, लेकिन परिवार के सभी सदस्यों और आम लोगों के साथ उनका व्यवहार काफी अच्छा था। वह राजनीतिक कार्यक्रमों में भी शामिल होते थे और सभी से सहजता से बातचीत करते थे। लोग उन्हें एक मिलनसार व्यक्ति के रूप में जानते थे।
प्रदेश रिपोर्ट
बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप
पटना | बिहार के पटना में शुक्रवार की सुबह बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया।
एक ईमेल पर मिली इस धमकी में कहा गया कि “शुक्रवार को दोपहर 2:15 बजे विधानसभा में साइनाइड गैस के साथ मिलाए गए 13 RDX IED धमाका होगा।”
साथ ही यह भी सलाह दी कि “धमाके से पहले सभी विधायकों और आम जनता को वहां से तुरंत निकालें।”
बम से धमाके की धमकी की सूचना पर बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीम बिहार विधानसभा पहुंची और पूरे परिसर की तलाशी में जुट गई है।
तलाशी के दौरान अब तक कुछ भी बरामद नहीं किया गया है। हालांकि सतर्कता बरतते हुए विधानसभा परिसर को अलर्ट कर दिया है।
सीवान में सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी
इससे पहले सीवान जिले में सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली. यहां भी मेल के जरिए धमकी दी गई. धमकी भरे मेल के बाद कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. जानकारी के मुताबिक, तीन महीने पहले भी सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली थी. बम की सूचना पर सिविल
चुनावी डायरी
नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा की शपथ; मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की उलटी गिनती शुरू
नई दिल्ली | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्यसभा सांसद बन गए हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने राज्यसभा सदस्य के रूप में पद व गोपनीयता की शपथ ली।
शपथ ग्रहण के दौरान बीजेपी और जेडीयू के कई बड़े नेता मौजूद रहे।
गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने 5 मार्च को घोषणा की थी कि “उनकी इच्छा है कि वे संसद के दोनों सदनों के सदस्य बनें इसलिए वे मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा जाएंगे।”

नीतीश कुमार बिहार में बीस साल से सत्ता में हैं और दसवीं बार मुख्यमंत्री की शपथ 20 नवंबर को ली थी।
राज्यसभा सदस्य बनने के साथ ही नीतीश कुमार ऐसे नेता बन गए हैं, जो राज्य के दोनों सदनों के सदस्य व लोकसभा के सदस्य रहने के बाद अब राज्यसभा के भी सदस्य हो गए हैं।
नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद हाल में बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था लेकिन अभी उन्होंने बिहार का मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़ा है।
अब खबर है कि राज्यसभा सांसद की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार आज ही पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी कर सकते हैं। पीएम मोदी ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए एक ट्वीट भी किया है।

पीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट
माना जा रहा है कि वे यहां से बिहार लौटकर 14 अप्रैल तक इस्तीफा दे सकते हैं। जिसके बाद बिहार में नई सरकार बनेगी।
लंबे वक्त बाद मीडिया से बोले नीतीश कुमार

नीतीश कुमार मीडिया से बात कर रहे थे, इस दौरान संजय झा ने रोकने की कोशिश की।
शपथ ग्रहण के सिलसिले में सीएम नीतीश गुरुवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों का संक्षेप में जवाब दिया। उन्होंने ‘अस्पष्ट तरीके’ से जवाब देते हुए कहा कि “वहां का सबकुछ छोड़कर अब यहीं रहेंगे”।
गौरतलब है कि लंबे समय से नीतीश कुमार की खराब तबीयत की चर्चा बनी हुई है, वे मीडिया से सीधा कोई संवाद नहीं करते हैं। दिल्ली में जब वे मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे तो पार्टी के नेता व उनके करीबी संजय झा उन्हें रोकते भी नज़र आए।
BJP की बैठक में सीएम पर चर्चा

समृद्धि यात्रा के दौरान सम्राट के कंधे पर सीएम नीतीश कुमार का हाथ और सम्राट के अभिवादन करने की तस्वीरों के राजनीतिक मायने हैं।
बिहार में नए मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर आज दिल्ली में बीजेपी के नेता जुटे हैं। शुक्रवार को दिल्ली में बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक होनी तय है।
इस हाई लेवल बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अन्य कोर ग्रुप के सदस्य मौजूद रहेंगे।
बिहार के मुख्यमंत्री की रेस में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को सबसे आगे माना जा रहा है।
प्रदेश रिपोर्ट
बिहार : जहानाबाद में मासूम बच्चे के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव
जहानाबाद | शिवा केशरी
बिहार के जहानाबाद में 5 साल के बच्चे की कुकर्म के बाद हत्या के मामले ने सांसद पप्पू यादव शुक्रवार को परिवार से मिले।
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने सवाल पूछा कि “बच्चे के साथ इतनी बड़ी घटना हो गई और इस क्षेत्र के सांसद-विधायक क्यों नहीं आए?”
उन्होंने कहा कि “नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ भी रेप व मर्डर की घटना हुई थी, तब उन्होंने आवाज़ उठाई और उन्हेें जेल जाना पड़ा था।”
उन्होंने राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए इसे पूरी तरह विफल बताया और पूछा कि “प्रशासन ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी में इतना समय क्यों लगाया?”
सांसद ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की और खुद भी पीड़ित परिवार को मदद दी।
साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे इस मामले को हर स्तर पर उठाएंगे ताकि बच्चे को न्याय मिल सके।
गौरतलब है कि जहानाबाद लोकसभा के जदयू के सांसद चन्देश्वर प्रसाद हैं और राजद के विधायक राहुल कुमार हैं।
-
आज के अखबार1 month agoजेरुशलम पोस्ट : इजरायली दौरे पर पीएम मोदी को लेकर ऐसा क्या लिखा जो चर्चा बन गया?
-
प्रदेश रिपोर्ट2 months ago
बिहार की निर्भया : NEET की छात्रा को न्याय दिलाने की मांग दिल्ली से उठी; NDA घटक दलों की असहजता उजागर
-
रिपोर्टर की डायरी2 months agoगोपालगंज का ‘मॉडल अस्पताल’ : टॉयलेट का पानी भरने से X-ray सुविधा तक बंद पड़ी, लीकेज से मरीज परेशान
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoबिहार : रोहतास में अब तक लटकी होमगार्ड भर्ती, बार-बार Joining Date बढ़ने से युवा परेशान
-
आज की सुर्खियां3 months ago
आज की सुर्खियां: सेना की गाड़ी खाई में गिरने से 10 जवानों की मौत; ट्रंप ने किया शांति बोर्ड का औपचारिक लॉन्च
-
रिपोर्टर की डायरी3 months agoबिहार : धान खरीद के बीच रोहतास के FCI गोदाम में धरना, मजदूर बोले- ‘अनाज के हर ट्रक पर 1500 रुपये काटे जा रहे’
-
रिसर्च इंजन3 months agoCM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा : जीत के महज दो माह में बिहार दौरे पर निकले, जानिए क्या है असली मकसद, कितना होगा सफल?
-
रिपोर्टर की डायरी3 weeks agoबिहार पुलिस के घुड़सवार दस्ते की शान है कोमल, अब तक जीत चुकी 11 गोल्ड मेडल

