Connect with us

बिहार

पटना में कल से चार सप्ताह तक चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

Published

on

पटना | बिहार की राजधानी को जाम और अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए पटना जिला प्रशासन शनिवार, 2 मई से एक महीने का विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है।

जिलाधिकारी डॉ. त्याग राजन एसएम के निर्देश पर यह अभियान 30 मई तक जारी रहेगा।

प्रशासन ने इस कार्रवाई के लिए नौ विशेष टीमें गठित की हैं, जो नगर निगम के विभिन्न अंचलों के साथ-साथ दानापुर, खगौल और फुलवारी शरीफ जैसे इलाकों में एक साथ मोर्चा संभालेंगी।

डीएम ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई सरकारी टीम के काम में बाधा डालता है, तो उसके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही यह भी कहा गया है कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर एफ़आईआर (FIR) दर्ज करना अनिवार्य होगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *