Connect with us

रिपोर्टर की डायरी

रोहतास (बिहार) : लेबर रूम में सफाई कर्मी से लगवाया जा रहा टांका, तस्वीर सामने आने के बाद हरकत में आया जिला अस्पताल प्रशासन

Published

on

  • महिला सफाई कर्मी के मरीज को टीका लगाने की तस्वीर वायरल, सिविल सर्जन ने जांच के आदेश दिए

सासाराम | अविनाश श्रीवास्तव

बिहार के रोहतास जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था की शर्मनाक और चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। जहांं जिला अस्पताल के लेबर वार्ड में एक प्रसूता के टांका लगाने का काम किसी प्रशिक्षित नर्स की जगह एक सफाई कर्मी से कराया जा रहा है। इस घटना की एक फोटो वायरल हो जाने के बाद जिला अस्पताल के सीएस ने जांच के आदेश दिए हैं।

प्रसूता का टांका लगाती महिला को सफाईकर्मी बताया जा रहा है।

प्रसूता का टांका लगाती महिला को सफाई कर्मी बताया जा रहा है।

सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने कहा कि यह घटना चिंताजनक है, उन्होंने अस्पताल प्रबंधक से पूरे मामले में जांच करने को कहा है। सीएस ने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी कि टांका लगा रही महिला सफाई कर्मी है या नहीं। उन्होंने कहा कि इस मामले में ऑन ड्यूटी एएनएम की ज्यादा गलती है, उन पर भी कार्रवाई होगी।

दलित महिला से कराया जा रहा नर्स का काम 

शिकायतकर्ता आशा वर्कर ममता का कहना है कि वे काफी समय से देख रही हैं कि लेबर रूम में स्वीपर से मरीज को टांका लगवाया जा रहा है। वे इसकी शिकायत इंचार्ज को भी कर चुकी हैं पर किसी ने सुनवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि दलित महिलाओं से जबरन टांका लगवाने का काम करवाया जाता है, वे भी इस पर कुछ कह नहीं पातीं।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *