Connect with us

रिपोर्टर की डायरी

रोहतास (बिहार) : सरकारी स्कूल में ऑर्केस्ट्रा लगा.. वीडियो वायरल होने पर फजीयत हुई तो जांच बैठी

Published

on

  • स्कूल परिसर में अश्लील गानों पर नाचीं डांसर, SDM ने जांच के आदेश दिए।
  • डेहरी ब्लॉक के रमा रानी जैन बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का मामला।

रोहतास (डेहरी) | अविनाश श्रीवास्तव

बिहार में सरकारी स्कूलों का हाल राम भरोसे चल रहा है। दिन में जहां बच्चे पढ़ रहे हैं, वहां रात में बार डांसरों का अड्डा जमता है और टीचर जिम्मेदारी से साफ मुकर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन ब्लॉक के सरकारी स्कूल में सामने आया। मामला तब खुला जब अश्लील गानों पर डांस करतीं डांसरों का एक वीडियो वायरल हो गया और उसमें पीछे स्कूल का परिसर नजर आ रहा था।

हेड टीचर ने जानकारी से इनकार किया

इस मामले में स्कूल की हेड टीचर मेमन कुमारी ओझा ने कोई भी जानकारी होने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि “वे शाम चार बजे स्कूल बंद करके चली गईं, फिर वहां क्या हुआ…इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।”

फजीयत होने पर जांच के आदेश

वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग की फजीहत होने लगी तो डेहरी एसडीएम निलेश कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं।

स्कूल में बारात ठहरी, ऑर्केस्ट्रा लगा

इस स्कूल का नाम रमा रानी जैन बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय है, इसके परिसर में ऑर्केस्ट्रा लगाकर कार्यक्रम किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी स्कूल में इसी तरह के आयोजन नहीं होने चाहिए, इससे हमारे बच्चों पर गलत असर पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी स्कूलों में बारात ठहराकर स्कूल वाले कमाई कर रहे हैं।

वायरल वीडियो से जुड़ा आयोजन बीते 29 नवंबर का बताया जा रहा है। डेहरी डालमिया नगर के वार्ड पार्षद मोहम्मद समीर आलम ने इसे पूरी तरह अवैध एवं गैर कानूनी बताया और जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र के माध्यम से सूचित करके ऐक्शन लेने की मांग की है।

बोलते पन्ने.. एक कोशिश है क्लिष्ट सूचनाओं से जनहित की जानकारियां निकालकर हिन्दी के दर्शकों की आवाज बनने का। सरकारी कागजों के गुलाबी मौसम से लेकर जमीन की काली हकीकत की बात भी होगी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए। साथ ही, बोलते पन्ने जरिए बनेगा .. आपकी उन भावनाओं को आवाज देने का, जो अक्सर डायरी के पन्नों में दबी रह जाती हैं।